Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • अभिलाषा तिवारी की रिपोर्ट : मानसून मध्‍यप्रदेश पहुंचा, अगले 48 घंटे में यहां भारी बारिश का अलर्ट।

अभिलाषा तिवारी की रिपोर्ट : मानसून मध्‍यप्रदेश पहुंचा, अगले 48 घंटे में यहां भारी बारिश का अलर्ट।

अभिलाषा तिवारी@ इन जिलों में होगी 24 घंटे के अंदर बारिश उज्जैन, नीमच, रतलाम, शाजापुर, देवास, मंदसौर, आगर, इंदौर, धार, खंडवा, खरगौन, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, बुरहानपुर के अधिकांश क्षेत्र में। जबलपुर, मंडलवा, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, कटनी, छिंदवाड़ा, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, डिंडौरी, होशंगाबाद, बैतूल, हरदा जिले के कुछ स्थानों पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है। वहीं रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, सागर, पन्ना, टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर, गुना, अशोक नगर में कहीं-कहीं बौछारे पड़ सकती है। लंबे इंतजार के बाद सोमवार को आखिर मानसून ने मध्यप्रदेश में दस्तक दे ही दी। 48 घंटे बाद भोपाल में इसका असर दिखाई देना शुरू हो जाएगा। मंडला, छिंदवाड़ा के रास्ते मानसून मध्यप्रदेश पहुंचा है। खंडवा में भी पिछले तीन दिनों में अच्छी बारिश की शुरुआत हो गई है। तीन दिन लगातार बारिश के बाद सोमवार को मौसम विभाग ने मप्र में मानसून की आमदगी की घोषणा कर दी। सोमवार शाम इंदौर में तेज बारिश हुई। कुछ इलाकों में इससे घरों में पानी भी घुस गया अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]