Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • अभियोजन कार्यालय में गवाह सहायता केन्द्र की शुरूआत।

अभियोजन कार्यालय में गवाह सहायता केन्द्र की शुरूआत।

जिला न्यायालय मुख्यालय नीमच में स्थित जिला लोक अभियोजन कार्यालय में गवाह सहायता केन्द्र (विटनेस हेल्प डेस्क) की स्थापना की गई है, जिससे न्यायालय में आने वाले गवाहों को अब नहीं भटकना पडे़गा। जिला अभियोजन अधिकारी श्री आर. आर. चौधरी द्वारा बताया गया कि आपराधिक घटनाओं से संबंधित प्रकरणों में पुलिस द्वारा अनुसंधान में बनाए गए साक्षियो, जिसमें वह फरियादी जिसके द्वारा आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट लिखाई हैं, स्वतंत्र साक्षी आदि गवाहों की मदद के लिए यह कदम लोक अभियोजन संचालनालय, भोपाल द्वारा उठाया गया है। गवाह सहायता केन्द्र का उद्देश्य सरकारी गवाहों को गुमराह करने वाले व्यक्तियों से बचाना है, ताकि गवाह ऐसे व्यक्तियों के झांसे में न आए। इसका उद्देश्य यह भी है कि गवाहों को यह जानकारी प्राप्त हो कि उसे किस कोर्ट में गवाही देने हेतु उपस्थित होना हैं तथा उस मामले में उसकी गवाही किस अभियोजन अधिकारी/सरकारी अधिवक्ता द्वारा करवाई जावेगी। इसके लिए जिला लोक अभियोजन कार्यालय, नीमच में पदस्थ सहायक ग्रेड 03, सुनील चावला को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। जिनका सी.यू.जी. मोबाइल नंबर 7587610687 है। इस मोबाइल नंबर से साक्षीगण संपर्क स्थापित कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते है। यह मोबाइल नंबर न्यायालय के माध्यम से जारी होने वाले समंस/वारण्ट पर भी अंकित होगा। यह नवाचार श्री राजेन्द्र कुमार, संचालक/पुलिस महानिदेशक, लोक अभियोजन संचालनालय (म.प्र.) भोपाल के निर्देशन में प्रारंभ किया गया है। जिसका महत्वपूर्ण उद्देश्य प्रकरण में फरियादी को न्याय प्रदान कराना व गवाहो को भटकने व परेशान होने से रोकना है। इस केंन्द्र की सफलता का आंकलन 6 माह में किया जाएगा।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]