Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारियों पर हुए हमलों के विरोध में रतनगढ मे 1 दिवसीय काम बंद हड़ताल

नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारियों पर हुए हमलों के विरोध में रतनगढ मे 1 दिवसीय काम बंद हड़ताल

रतनगढ स्थानीय नगर परिषद रतनगढ में इंदौर, सतना,दमोह में नगर पालिका एवं नगर परिषद के कर्मचारियों व अधिकारियों पर राजनेताओं एवं आम नागरिकों के द्वारा विगत दिनों हुए जानलेवा हमलो के विरोध में प्रदेश नगर पालिका कर्मचारी संघ के आव्हान पर दिनांक 1जुलाई 2019 सोमवार को नगर पालिका,नगर निगम, नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान किया जाने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग के साथ शांति पूर्वक शासन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल की गई। विदित रहे कि इंदौर के स्थानीय विधायक माननीय श्री आकाश विजयवर्गीय द्वारा तथा सतना जिले में नगर परिषद रामनगर के नगर परिषद अध्यक्ष श्री राम सुशील पटेल एवं दमोह नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री विवेक अग्रवाल द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी और नगर निगम कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार, मारपीट एवं प्राणघातक हमला किया गया था जिसके विरोध में पूरे प्रदेश के साथ ही नगर परिषद रतनगढ में भी एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल दिनांक 1 जुलाई 2019 को की गई इस अवसर पर रतनगढ़ नगर परिषद कर्मचारी संघ के अध्यक्ष यशवंत पाटीदार एवं उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र टेलर के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों ने अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों एवं अधिकारियों के ऊपर हुए हमले के विरोध में शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन एवं धरना हड़ताल की जिसमें हड़ताल के दौरान पेयजल, साफ-सफाई जैसी अत्यावश्यक सेवाएं सुचारू रूप से संचालित रही।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]