Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • कपिल शर्मा की रिपोर्ट : देहरी से खजुरिया सारंग व ताजखेड़ी तक का मार्ग हुआ ज़र्ज़र। सड़क के अभाव में नारकीय जीवन जीने को मज़बूर ग्रामीण

कपिल शर्मा की रिपोर्ट : देहरी से खजुरिया सारंग व ताजखेड़ी तक का मार्ग हुआ ज़र्ज़र। सड़क के अभाव में नारकीय जीवन जीने को मज़बूर ग्रामीण

मन्दसौर ! देहरी। (कपिल शर्मा) भारी बारिश के आगे कच्ची सड़कों की स्थिति दलदल जैसी हो गई हैं। दलौदा तहसील अंतर्गत ग्राम देहरी से खजुरिया सारंग व ताजखेड़ी तक का मार्ग पूरी तरह से ज़र्ज़र हो गया हैं, इस कारण राहगीरों व विद्यार्थियों को बड़ी परेशानी उठाना पड़ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शासन व जनप्रतिनिधियों को कई बार आवेदन दिया किन्तु यह 5 किमी सड़क नहीं बनी। यह मार्ग पहली बारिश में ही तालाब का रूप धारण कर लेता हैं औऱ खजुरिया मार्ग पर शमशान भी है जिससे ग्रामीणों को कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। रहवासियों का कहना हैं कि शासन हमारे धैर्य की और परीक्षा न ले। हमने कभी भी चुनावों का बहिष्कार नहीं किया है, लेकिन जिन गांवों ने चुनाव का बहिष्कार किया था, शासन ने वहाँ सड़क, पुलिया भवन सहित सभी कार्य स्वीकृत कर दिए हैं। जगदीश शर्मा सरपंच, ग्राम पंचायत देहरी ने कहा- सड़क हेतु सांसद और विधायक को अवगत कराया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क की डबल कनेक्विटी में प्रस्ताव दिया है जिसे विभाग के अधिकारियों ने शासन को प्रस्ताव भेजा हैं। इसमें देहरी का भी नाम हैं। अधिकारियों से बार- बार मिलकर चर्चा भी की हैं।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]