Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • उमेश नेक्स : पूरी नगर पालिका में तबादलों का ख़ौफ़ छाया है। पता नही अगली लिस्ट में किस किस का नाम आना है ?

उमेश नेक्स : पूरी नगर पालिका में तबादलों का ख़ौफ़ छाया है। पता नही अगली लिस्ट में किस किस का नाम आना है ?

कुछ लोगों को तो सम्भावित अध्यक्ष के चक्कर में जाना पड़ा.. तो कुछ को 2015 का नपा चुनाव भारी पड़ा...? पिछले कई दिनों से मंदसौर में तो तरह की बारिश खूब हो रही है... और दोनों ही तरीकों की बारिश से जिले की जनता बड़ी खुश है... एक बारिश तो प्राकृतिक है... पर दूसरी अप्राकृतिक है... यानी भ्रष्ट निक्कमो के तबादलों की बारिश है...? जिन लोगो से 15 सालों से जनता परेशान थी... उस परेशानी से कमलनाथ सरकार और क्षेत्र का भला सोंचने वाले पूर्व मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता नरेंद्र नाहटा ने मुक्ति दिलाने की ठानी है... तभी तो तबादलों की बारिश लोगों में खुशहाली ला रही है...! क्रांतिकारी रिपोर्टर का मानना है कि जिन लोगों के तबादले हो रहे है... उनसे आमजन तो ठीक पक्ष विपक्ष के कई अच्छे नेता भी दुखी थे... क्योंकि वे एक दो बड़े नेताओं के चक्कर में किसी को मौजते ही नही थे... ऐसे में उनका तबादला हो जाना... अनगिनत लोगों का बदला पूरा कर देता है...? साथ में 2015 के नपा चुनाव का भी हिसाब पूरा होता दिख रहा है...! इस चक्कर में मंदसौर नगर पालिका सहित कई विभागों के भ्रष्ट निकम्मे अधिकारियों में बड़ा ख़ौफ़ है... कि अगली लिस्ट में किस किस का नाम है...? और ये डर इस लिए भी दुगना हो गया है... कि पहले नेताओं की सिर्फ धमकी होती थी कि हमारी सरकार आने दे फिर भिंड मुरैना जाएगा... पर अब ऐसा होने भी लगा है... नपा के इंजीनियर राजेश उपाध्याय को तो सीधा चंबल भिंड के बीहड़ में कही पहुंचा दिया है... दूसरे कई लोगों को भी आदिवासी इलाकों में पटक दिया है... यानी पहले तो आस पास तबादला हो जाता था... पर अब बदले का तबादला बड़ा दूर हो रहा है... ऐसे में अधिकारियों में ख़ौफ़ बड़ा है... पर आमजन में इसका अच्छा प्रभाव पड़ता दिख रहा है... और हर कोई कमलनाथ सरकार और नरेंद्र नाहटा जी की वाह वाही कर रहा है..

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]