Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • मोटरसायकल से स्टंट करना पडा भारी, स्टंट मेन को 01 माह का कारावास व 1,000रू. जुर्माना।

मोटरसायकल से स्टंट करना पडा भारी, स्टंट मेन को 01 माह का कारावास व 1,000रू. जुर्माना।

नीमच। श्री नीरज मालवीय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नीमच द्वारा एक मोटरसायकल चालक को सड़क पर मोटरसायकल पर स्टंट करते हुए लापरवाहीपूर्वक मोटरसायकल चलाकर आम-जनता के जीवन को खतरे में डालने के आरोप में 01 माह का कारावास व 1,000रू. जुर्माने की सजा दी गई। जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री आर. आर. चौधरी द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी इम्तियाज हुसैन अपनी मोटरसायकल से दिनांक 19.07.2019 को दिन में 12 से 1 के बीच निम्बाहेड़ा तरफ से जावद फंटा होते हुए नीमच आ रहा था, उसके आगे-आगे मोटरसायकल पल्सर एम.पी. 43 डी.आर. 4499 का चालक किशोर माली जावद फंटे से डुंगलावदा, कनावटी कलेक्टर चौराहा, फव्वारा चौक, महु रोड़ नीमच से मंदसौर मार्ग पर आगे-आगे मोटरसायकल को खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए दोनो हाथ को छोड़कर व पीछे की ओर मुह करके लापरवाहीपूर्वक चला रहा था, जिससे सड़क पर से गुजरने वाली आम-जनता व अन्य वाहन सवारो का जीवन संकट में डालते हुए कलाबाजिया दिखा रहा था। इस घटना का आम-जनता द्वारा बनाया गया विडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हुआ था। इम्तियाज की रिपोर्ट पर से थाना नीमच केंट में अपराध क्रमांक 402/2019, धारा 279 भादवि तथा धारा 184 मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध किया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय में आरोपी द्वारा अपराध किया जाना स्वीकार किया गया, जिस पर से रितेश कुमार सोमपुरा, एडीपीओ द्वारा ऐसे जानलेवा स्टंट करने वाले आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया। श्री नीरज मालवीय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नीमच द्वारा आरोपी किशोर पिता नंदा माली, उम्र- 48 वर्ष, निवासी-मालीपुरा, तहसील जावरा, जिला रतलाम को धारा 279 भादवि व धारा 184 मोटरयान अधिनियम (लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाना) में 01 माह का कारावास व 1,000रू. जुर्माने से दण्डित किया।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]