Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • पॉपुलर फ्रंट ऑफ इण्डिया का गेट टू गेदर कार्यक्रम सम्पन्न।

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इण्डिया का गेट टू गेदर कार्यक्रम सम्पन्न।

नीमच 24 जुलाई । 24 जुलाई  बुधवार को जावद तहसील के ग्राम सरवानिया महाराज मे पॉपुलर फ्रंट ऑफ इण्डिया के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मोलाना असलम उज्जैन ने अपने विचार रखे। और कहा की हमारा मुल्क एक सेकुलर मुल्क है यहा संविधान ने सभी को बराबरी से रहने का अधिकार दिया है लेकिन अभी कुछ समय से जो  हुकुमत आई है तबसे अल्पसंख्यक, दलित व पिछडो को परेशान किया जा रहा है । मोब्लिंचींग की घटनाओ मे बढ़ोतरी हुई है। लेकिन हमे डरने की जरुरत नही है हम बेखौफ जिए व बइज्जत जिए। हमे संविधान ने कानून के दायरे मे इनसे मुकाबला करने का अधिकार दिया है । उन्होने शिक्षा पर जोर देते हुये कहा कि सबसे पहला काम अशिक्षा को दूर करना है । पॉपुलर फ्रंट ने जगह जगह कमजोर बच्चो के लिये निशुल्क टयूशन सेंटर कायम किये हैं व गरीब बच्चो के लिये स्कालर्शिप का इन्तजाम किया है। ताकी कोई भी शिक्षा से वंचित न रहे। कार्यक्रम का संचालन मोलाना नियाज निजामी ने कुरान की तिलावत से किया। स्वागत भाषण इमरान हुसेन ने दिया। आभार जिला कन्वीनर शाहिद अंसारी ने माना। इस मौके पर फ्रंट के जाकिर हुसेन, वासीम शाह, उसमान मंसुरी, शरीफ मंसुरी, इमरान हुसैन, अय्यूब रंगरेज साथ ही कई कार्यकर्ता नोजवान, बुजुर्ग व सेकड़ों की संख्या मे महिलाओं न भाग लिया।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]