Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • जावरा के मध्यमवर्गीय परिवार के लक्की ने टीवी सीरियल का सफर तय कर सिद्ध करा परिश्रम का महत्व।

जावरा के मध्यमवर्गीय परिवार के लक्की ने टीवी सीरियल का सफर तय कर सिद्ध करा परिश्रम का महत्व।

परिश्रम एक ऐसा शब्द है जिसे समझ कर अगर कोई दृढ़ संकल्पित होकर डट जाए तो सफलता की मंजिल उसके कदमों में होती है। संघर्ष नहीं करने वालों के लिए अनगिनत बहाने होते हैं पर जो लक्ष्य प्राप्ति की जिद को ठान ले वह सफलता की सीढ़ियां अवश्य चढ़ता है इतिहास गवाह है। उदासीन व्यक्ति का जीवन व्यर्थ है। अज्ञात शायर द्वारा कहा भी गया है कि जो ''संघर्ष से परिचित ना हुआ वह कभी चर्चित ना हुआ'' अपनी मेहनत के दम पर सफलता प्राप्त करने की बात को जावरा के एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे लक्की ने सिद्ध करा है। अगर हम लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर संघर्षरत रहे तो एक दिन मंजिल हमें जरूर मिलती है। लक्की सैनी का सूक्ष्म परिचय हम आपको करवाते हैं। नाम लक्की सैनी,पिता कृष्ण कन्हैया सैनी , शिक्षा बीएससी पता मध्यप्रदेश के रतलाम जिले की छोटी सी तहसील जावरा। लक्की यह नाम ही लाडला लगता है पिता के चहेते माता के राज दुलारे लक्की सैनी की प्रारंभिक शिक्षा जावरा में ही हुई। मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे लक्की का बचपन बहुत ही संघर्षमय रहा। पढ़ाई में होनहार होने पर भी उन्हें कोई अच्छी बड़ी नौकरी नहीं मिली। पर उन्होंने निराशा नाम की समस्या अपने समीप नहीं आने दी। क्योंकि लक्की जानते थे अगर डी- मोटिवेट हुआ तो अंदर छुपा हुआ हुनर कभी बाहर नहीं आएगा। इसी जोश और जुनून के साथ उन्होंने जावरा से सफर इंदौर का तय करा। वहां पर प्राइवेट सेक्टर में जॉब देखी। जिसमें अपना खर्च निकल सके और एक्टिंग का कार्य बड़ी मेहनत व लगन से सीखा। कुछ समय बाद मुंबई में लक्की ने एक्टिंग के लिए ऑडिशन दिया और लक्की की काबिलियत से वह आज टीवी सीरियल की शोभा बढ़ा रहे हैं लक्की को आप कलर्स पर बेपनाह प्यार , छोटी सरदारनी , कुंडली भाग्य , ज़ी टीवी कुमकुम भाग्य , स्टार प्लस पर यह रिश्ते हैं प्यार के सीरियल में देख सकते हैं। लक्की सैनी का वीडियो https://youtu.be/XlewV3aX7OI https://youtu.be/GFwqSVc6Cv0

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]