Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • नेशनल मेडिकल कमीशन विधेयक 2019 के विरोध में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन आज।

नेशनल मेडिकल कमीशन विधेयक 2019 के विरोध में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन आज।

नीमच 30 जुलाई । इण्डियन मेडिकल ऐसोसिएशन नीमच जिला ईकाई द्वारा आज  बुधवार 31 जुलाई को मेडिकल ऐसोसिएशन नई दिल्ली मुख्यालय के आव्हान पर नेशनल मेडिकल कमीशन  विधेयक 2019 के विरोध में देश की सभी शाखाओं पर इस बिल के विरोध स्वरूप आईएमए द्वारा हड़ताल का आव्हान किया गया है। विरोध स्वरूप आईएमए से जुड़े समस्त चिकित्सक एवं निजी चिकित्सक 31 जुलाई सुबह 6 बजे से अगले दिन 01 अगस्त को सुबह 06 बजे तक हड़ताल पर रहेगें । सभी हाॅस्पिटल, नर्सिग होम में ओपीडी सुविधाऐं बंद रहेगी लेकिन हड़ताल में अपातकालीन दुर्घटना, आईसीयू से सम्बंधित सुविधा सेवायें सामान्य रूप से जारी रहेगी । इस प्रर्दशन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुवे आईएमए अध्यक्ष डाॅ अशोक जैन, सचिव डाॅ मनीष चमड़िया ने बताया कि नेशनल मेडिकल कमिशन बिल 2019 जो कि भारतीय संसद की केबिनेट द्वारा पारित कर दिया गया । ऐसे कई मुद्धे है जिनका आईएमए विरोध कर रहा  है जैसे डाॅक्टर्स की कमी की पृष्ट भूमि में ब्रिज कोर्स करवाकर कम्युनिटी हेल्थ प्रावाईडर के नाम से अध कचरा ज्ञान वाले डाॅक्टर पैदा करना देश के प्राइवेट अस्पताल, महाविद्यालयों में ट्यूशन फीस पर सरकार का कोई नियंत्रण न होना एमबीबीएस के पाॅचवे वर्ष में नेशनल ऐग्जिट टेस्ट के नाम से एक परीक्षा लेना जिसमें मेडिकल प्रेक्टीस का लाइसेन्स भी मिलेगा । पीजी कोर्स की प्रवेश भी जिसमें योग्य छात्रों के अवसर कम होते है । साथ ही क्रास पैथी अर्थात सभी पद्धतियों को मिलाकर ईलाज करने की पद्धति को बढ़ावा देना इत्यादि जो भविष्य में रोगियों के ईलाज की दृष्टि से बहुत ही घातक सिद्ध होने वाला है । 

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]