Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • 9 अगस्त को पत्रकारों की महारैली में gsv व आईरा के पत्रकार भी होंगे सम्मिलित।

9 अगस्त को पत्रकारों की महारैली में gsv व आईरा के पत्रकार भी होंगे सम्मिलित।

नरेन्द्र गहलोत@ भोपाल। मप्र में आइसना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव जी के नेतृत्व में 21 पत्रकार संगठनों द्वारा पत्रकारों की महारैली का आयोजन 9 अगस्त को किया जा रहा है। मप्र शासन की दमनकारी नीतियों के खिलाप प्रदेश के पत्रकार एकजुट होकर इस महारैली में रविन्द्र भवन से मुख्यमंत्री निवास तक आंदोलन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री कमलनाथ से पत्रकारों के हितों की रक्षा में मांगपत्र सौंपेंगे। इस दौरान आइसना के साथ मप्र के 21 पत्रकार संगठन आंदोलनरत रहेंगे। इसी तारतम्य में गणेशशंकर प्रेस क्लब प्रदेश अध्यक्ष माखन विजयवर्गीय ओर आईरा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप मजूमदार ने बताया कि संगठन के सभी पत्रकार प्रदेश भर से एकत्र होकर भोपाल पहुंचेंगे एवं आंदोलन में शामिल होंगे। इस दौरान श्री विजयवर्गीय ने बताया कि आइसना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव जी एवं महासचिव सतीश सिंह सिकरवार की टीम ने प्रदेशभर से एकत्र होने वाले पत्रकारों की व्यवस्था की है। उसी दिन आने वाले पत्रकार 11 बजे तक रविन्द्र भवन पहुंचेंगे। एवं वहां से 2 बजे रैली में शामिल होकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]