Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • निर्मल मूंदड़ा : महिला बाल विकास विभाग द्वारा आलोरी गरवाडा में महिलाओं को किया जागरुक

निर्मल मूंदड़ा : महिला बाल विकास विभाग द्वारा आलोरी गरवाडा में महिलाओं को किया जागरुक

विश्व स्तनपान सप्ताह अंतर्गत अमृत उत्सव, मंगल दिवस गोद भराई कार्यक्रम कराया रतनगढ। रतनगढ़ से 7 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत आलोरी गरवाडा में विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को अमृत उत्सव व मंगल दिवस गोद भराई कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। महिला बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी भवन पर वृहद स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग की सेक्टर सुपर वाईजर सीमा सोलंकी ने उपस्थित महिलाओं को आयरन की गोलियों के फायदे के बारे में बताया साथ ही नवजात शिशुओं के स्तनपान से सम्बंधित विभिन्न जानकारियां प्रदान की।जिसमें महिलाओं को विश्व स्तनपान सप्ताह के अन्तर्गत उनके अधिकारो एवं कर्तव्य के बारे में बताकर महिलाओं को स्तनपान के प्रति जागरुक रहने के लिये प्रेरित किया जिससे कि नवजात शिशुओं का शारीरिक विकास अच्छे से हो सके,शासकीय कार्यालयों में महिलाओं को स्तनपान के लिये किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके बारे में भी जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं को समझाया गया कि जन्म के तुरंत बाद अथवा 1घण्टेे के भीतर माँ द्वारा अपने नवजात बच्चे को अपना पीला गाढ़ा दुध आवश्यक रूप से पिलाना चाहिये क्योंकि उसमे कोलेस्ट्रम की मात्रा अधिक होती है जो नवजात शिशु के शरीर के लिए अमृत के समान होता हैं।सुपरवाईजर सोलंकी ने महिलाओं को जागरूक करने के लिए यह भी बताया कि पीला दूध बच्चे के लिये एंटीबायोटिक टिके का कार्य करता हैं जिससे नवजात शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता मे वृद्धि होती है जिससे उसकी कई गम्भीर व जानलेवा बीमारियों से रक्षा होती है इसलिये नवजात शिशु को एक घण्टे के भीतर आवश्यक रूप से स्तनपान करवाना चाहिये जो कि निरंतर छः माह तक निरंतर जारी रखना होता हैं। स्तनपान के बाद बच्चे को छः माह तक ऊपरी आहार की आवश्यकता नही होती हैं शिशु के शरीर में आवश्यक प्रोटीन विटामिंस एवं रोग प्रतिरोधक आवश्यकता की पूर्ति पूरी तरह से माँ के दूध से ही हो जाती हैं। नवजात बच्चों को जन्म लेते ही 1 घण्टे के भीतर स्तनपान शुरू करके जीवन के पहले महीने में होने वाली कई बाल शिशु मृत्युदर को रोक सकते हैं।इस अवसर पर ए.एन.एम. श्रीमति गायत्री राठौर द्वारा स्तनपान एवं टिकाकरण, स्वच्छता के बारे मे एवं श्रीमति रानु आर्य द्वारा शिशु को दिए जाने वाले पोषण आहार के बारे मे विस्तृत जानकारी दी इस अवसर पर सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान आगंनवाडी कार्यकर्ता श्रीमति रानु आर्य, अमरीबाई, गीता सोनी, नर्मदा प्रजापत, लाली बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका, आशा कार्यकर्ता सहित ग्रामीण महिलाएं आदि उपस्थित थी।

मालवांचल

[ View All ]

डोडाचूरा तस्कर को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02 लाख रूपये अर्थदण्ड।

नीमच केंट को मिली सफलता , बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त।

नीमच के जवाद में चिन्हित जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरण के अंतर्गत 06 वर्ष के बालक का अपहरण करने वाले आरोपी को 05 वर्ष का सश्रम कारावास।

मारपीट कर नाक तोड़ने वाले ठेकेदार को 06 माह का सश्रम कारावास।

महिला एवं बाल विकास तथा नीमच की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया को भेट की आई.ई.सी.कीट भेट

जिला प्रशासन द्वारा शासकीय जमीनों के संरक्षण की नीमच में बड़ी कार्यवाही , लगभग 38 करोड़ के बाजार मूल्‍य की 4.9 हेक्‍टेयर जमीन को करवाया अतिक्रमण मुक्‍त !

कलेक्‍टर श्री चंद्रा की अध्‍यक्षता में जिला रोगी कल्‍याण समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

आर्टिफिशियल इन्‍टलीजेंस (ए.आई.) की मदद से छात्र हो रहे है आत्‍मनिर्भर - श्री सखलेचा

विडियो

[ View All ]