Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • रविवार 11अगस्त को होगा भगवान श्री लक्ष्मीनारायण के मेले का भव्य शुभारंभ।

रविवार 11अगस्त को होगा भगवान श्री लक्ष्मीनारायण के मेले का भव्य शुभारंभ।

रात्रि में विद्यालयीन बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम,प्रतिदिन रात्रि मे होगें रंगारंग कार्यकम रतनगढ- कल दिनांक 11 अगस्त रविवार को रतनगढ़ में भगवान श्रीलक्ष्मीनारायण के पाँच दिवसीय श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ स्थानीय डाक बंगला परिसर मे आमंत्रित अतिथियो के हाथो सम्पन्न होगा।इस संदर्भ मे विस्तृत जानकारी देते हुए रतनगढ नगर परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश मून्दडा,मेला समिति अध्यक्ष मनोहरलाल सोनी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी पवन कुमार फुलफकीर ने संयुक्त रूप से बताया कि दिनांक11अगस्त से शुरू होने वाले पांच दिवसीय विशाल मेले का समापन दिनांक15अगस्त रक्षाबंधन के दिन होगा इसके लिये सारी आवश्यक तैयारिया नगर परिषद द्वारा पूरी कर ली गई है इस अवसर पर मेला शुभारंभ प्रातः 11 बजे एवं दिनांक11अगस्त रविवार को ही सांय-07 बजे से नगर की समस्त शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थाओं के छात्र- छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यकृम की प्रस्तुति दी जाएगी।इसके साथ ही मेले के दौरान प्रतिदिन रात्रि में विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम,भजन संध्या व आर्केस्ट्रा के साथ ही अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी रखा गया है। *इनके आतिथ्य में होगा शुभारंभ*- दिनांक 11 अगस्त रविवार को मेला शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सकलेचा जावद के मुख्य आतिथ्य, हेमंत हरित जिलाध्यक्ष भाजपा नीमच की अध्यक्षता एवं श्यामसुंदर काबरा जिला महामंत्री भाजपा नीमच,सोहनलाल शर्मा अध्यक्ष भाजपा मंडल रतनगढ़,श्रीमती सुनीता राजकुमार मेहता अध्यक्ष न.प.सिंगोली,जगदीशचंद्र लढा पूर्व अध्यक्ष न.प. रतनगढ,जगदीशचंद्र मूंदड़ा 'स्वदेशी' पूर्व अध्यक्ष भाजपा मंडल जावद, कचरुमल गुर्जर पूर्व अध्यक्ष मार्केटिंग सोसायटी रतनगढ़ के विशेष आतिथ्य में संपन्न होगा *प्लाट वितरण के साथ ही मेला प्रागंण हुआ पूरी तरह से सजधज कर तैयार*- नगर परिषद द्वारा बाहर से आए दुकानदारो को प्लाट वितरण के साथ ही लाईटिंग,पेयजल,चलित शोचालय आदी सारी तैयारिया पूरी कर ली गई है। बाहर से आए दुकानदारों के द्वारा दुकाने लगाने का कार्य पूर्णता की ओर है बच्चों के मनोरंजन के लिए झुले, चकरी आदि लग चुके है मंदिर परिसर भी चकाचौंध रोशनी की जगमगाहट एवं कलात्मक झांकियों से सज धज कर भक्तों के आगमन की प्रतीक्षा में पूरी तरह से तैयार हो चुका है इस वर्ष मेले के पूर्व क्षेत्र में अच्छी बरसात के चलते नगर वासियो एवं दुकानदारो मे अच्छी ग्राहकी होने की उम्मीद के चलते भारी उत्साह का वातावरण है। *मेला परिसर एवं मुख्य चौराहे हाईटेक सीसीटीवी से लैस*-किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना एवं असामाजिक तत्वो पर निगाह रखने,अप्रिय स्थिति से बचने के लिए नगर परिषद मेला समिति द्वारा सुरक्षा की दृष्टी से नगर के सभी मुख्य चौराहो, मेला प्रांगण एवं कार्यक्रम स्थल पर तिसरी आँख सी.सी. टीवी कैमरे एवं पुलिस प्रशासन की माकूल व्यवस्था की गई है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]