Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • पशुपतिनाथ हुए जलमग्न , आठो मुखों का हुआ अभिषेक।

पशुपतिनाथ हुए जलमग्न , आठो मुखों का हुआ अभिषेक।

मध्यप्रदेश के मंदसौर में भारी बारिश का दौर जारी है। शिवना नदी ने भगवान पशुपतिनाथ के आठों मुखों का जलाभिषेक किया। मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर में भारी बारिश का दौर जारी है। गुरुवार रात शिवना नदी ने भगवान पशुपतिनाथ के आठों मुखों का जलाभिषेक किया। शुक्रवार सुबह नदी का पानी कम होना शुरू हुआ है। गुरुवार रात तक निचली बस्तियों की हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि पुलिस, प्रशाशन, आम जनता के सहयोग से वहां रहने वालो को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। स्थिति को देखते हुए कई संगठनों द्वारा प्रभावितों को मदद पहुंचाई गई। मंदसौर शहर की पतासी गली, खानपुरा, बरगुंडा मोहल्ला, नीलमशाह दरगाह क्षेत्र व शनि विहार इलाके में पानी घुसने लगा। जलभराव की स्थिति निर्मित होने पर खानपुरा में अंजुमन स्कूल, केशव सत्संग भवन, छीपा जमातखाना में ठहरने की व्यवस्था की गई है। पताशे वाली गली, धानमंडी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति निर्मित होने पर माहेश्वरी स्कूल, आकामोती धर्मशाला में ठहरने की व्यवस्था की गई है। पशुपतिनाथ मंदिर परिसर, धोबी समाज धर्मशाला में भी लोगों के ठहरने हेतु व्यवस्था की गई है। सीतामऊ तालाब से पानी अधिक आने के कारण खेड़ा गांव में कई घरों में पानी घुस गया है। लदुना में भी निचली बस्तियों को खाली करवाया गया।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]