Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • विधायक सकलेचा की कलेक्टर से चर्चा,बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सर्वे करने के दिये निर्देश।

विधायक सकलेचा की कलेक्टर से चर्चा,बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सर्वे करने के दिये निर्देश।

जावद।क्षेत्र में हुई अति वृष्टि की सूचना मिलते ही विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने कलेक्टर अजय गंगवार से चर्चा की औऱ बचाव एवं राहत कार्य के निर्देश दिये। साथ ही नुकसानी का आंकलन कर उचित सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये। ज़िले में 2 दिन से लगातार बारिश हो रही है। आज गुरुवार- शुक्रवार की रात को हुई झमाझम बारिश से सिंगोली नीमच मार्ग बन्द हो गया। सिंगोली-रतनगढ़ में ब्राह्मणी नदी,गम्भीर नदी उफान पर थी इससे आस पास के गांव थडोद, फुसरिया,कदवासा सहित आसपास के गांवो में पानी भर गया। कदवासा में बारिश से कच्चे मकान ढ़हने की भी सूचना मिली।कांकरिया तलाई में बस स्टेशन के आसपास सभी घरों, दुकानों में पानी भर गया और तालाब जैसी स्थिति बन गई। अथवा बुजुर्ग में भी रात में लोगो के घरों में पानी चला गया था। और ग्रामीणों ने विधायक ओमप्रकाश सकलेचा को सूचना दी औऱ अति वृष्टि से हुऐ नुकसानी के फ़ोटो ,वीडियो भी मोबाइल पर सेंड करें।मामले में विधायक सकलेचा ने तत्काल कलेक्टर अजय गंगवार से बात की ओर स्थिति से अवगत कराया। सकलेचा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सर्वे कर नुकसानी का आकलन करने के निर्देश दिये।इस पर कलेक्टर ने राजस्व अमले को गांव में भेज कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। कलेक्टर ने तहसिलदार,एस डी एम,पटवारीयो को नुकसानी का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिये।विधायक सकलेचा का कहना है कलेक्टर से हुई चर्चा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सर्वे कर नुकसानी की रिपोर्ट तैयार करने की बात कही है ताकि किसानों को सरकार से उचित मुआवजा दिला सके।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]