Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • वर्धमान स्थानक वासी जैन श्रावक संघ द्वारा पर्युषण पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाये जा रहे है ।

वर्धमान स्थानक वासी जैन श्रावक संघ द्वारा पर्युषण पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाये जा रहे है ।

प्रदीप जैन- सिंगोली - स्थानीय श्वेतांबर वर्धमान स्थानक वासी जैन श्रावक संघ द्वारा पर्युषण महापर्व स्वाध्यायी सुशील सुराणा बेगु, भूपेंद्र पगारिया भीलवाड़ा, विजय नाहर पहुना , वाले के सानिध्य मे बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाये जा रहे है । स्थानक भवन मे प्रतिदिन प्रार्थना, प्रवचन, शास्त्र वाचन, सायंकाल प्रतिक्रमण, पौषद, आदी धार्मिक गतिविधिया आयोजित हो रही है । साथ ही समाज मे उत्साह वर्धन के लिए नित नई ज्ञान वर्धक प्रतियोगिता भी आयोजित हो रही है । जिसमे ध्यान प्रतियोगिता, अन्तराक्षी प्रतियोगिता, ओपन संगीत प्रतियोगिता, प्रमुख रूप से आयोजित की गई । इनमे सुषमा लसोड़, जयंती लाल कछाला, अनुषा मेहता, आयुषी मेहता, सुहानी मेहता, आर्चि पितलिया, काजोल नागौरी, रूपाली गांधी, आदी ने भाग लिया और विजेता रहे । पर्युषण पर्व के दौरान प्रतिदिन होने वाले प्रवचन मे स्वाध्यायी सुशील सुराणा, भूपेंद्र पगारिया, विजय नाहर, तथा निर्भिक गांधी द्वारा सम्यक ज्ञान, सम्यक दर्शन, सम्यक चरित्र के साथ साथ दान का महत्व, परिवार मे कैसा प्रेम स्नेह और सम्मान होना चाहिए जैसे मार्मिक विषयो पर प्रकाश डालते हुए समाज जनो को कई हेतू ओर द्रष्टांतो के माध्यम से सार गर्भित तरीके से बोलते हुए । अपने आप को धर्म से जोड़ने की बात समझायी जा रही है ।पर्युषण पर्व से समाज मे जबरदस्त उत्साह एवं धर्म आराधना का वातावरण बना हुआ है ।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]