Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को 01 वर्ष सश्रम कारावास व 25,000रू. जुर्माना।

60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को 01 वर्ष सश्रम कारावास व 25,000रू. जुर्माना।

नीमच। श्री नीरज मालवीय, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, नीमच द्वारा एक आरोपी को 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब की अवैध तस्करी करने के आरोप का दोषी पाकर 01 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 25,000रू. जुर्माने से दण्डित किया गया। सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 05 माह पूर्व दिनांक 01.04.2019 दिन के 12 बजे महावीर नगर के सामने, हवाई पट्टी, नीमच की है। पुलिस नीमच केंट के एएसआई शिशुपालसिंह गौर को शहर भ्रमण के दौरान मुखबीर सूचना मिली की एक व्यक्ति साईकिल से हवाई पट्टी रोड़ होते हुए नीमच की तरफ अवैध रूप से शराब को लेकर आ रहा है। मुखबीर सूचना विश्वसनीय होने से उनके द्वारा मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान की घेराबंदी कर एक व्यक्ति को सायकल पर नीले केन में 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब ले जाते हुए देखा, जिसको घेराबंदी कर पकड़कर उससे शराब के लाईसंस व परमिट के बारे में पूछा जो कि आरोपी मोहम्मद आजम के पास नहीं था। आरोपी के कब्जे से अवैध शराब को जप्त कर उसके विरूद्व पुलिस थाना नीमच केंट में अपराध क्रमांक 217/19, धारा 34(2) म.प्र. आबकारी अधिनियम, 1915 के अंतर्गत पंजीबद्ध कर, शेष आवश्यक अनुसंधान पूर्ण कर चालान नीमच न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। श्री रितेश कुमार सोमपुरा, ए.डी.पी.ओ. द्वारा अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय में जप्तीकर्ता अधिकारी, पंचसाक्षी, फोर्स के सदस्यों सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराकर अपराध को प्रमाणित कराया गया तथा दण्ड के प्रश्न पर तर्क दिया की आरोपी 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब की तस्करी कर रहा था, इसलिए उदाहरणस्वरूप उसे कठोर दण्ड से दंडित किया जाए। *श्री नीरज मालवीय, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, नीमच* द्वारा आरोपी मोहम्मद आजम पिता इस्माईल मंसूरी, उम्र 40 वर्ष, निवासी-बगीचा नंबर 04, जिला-नीमच को धारा 34(2) म.प्र. आबकारी अधिनियम, 1915 (शराब की तस्करी करना) में 1 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 25,000रू जुर्मानें से दंडित किया। न्यायालय में शासन की और से पैरवी श्री रितेश कुमार सोमपुरा, एडीपीओ द्वारा की गई।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]