Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • पूजा करने के विवाद के कारण हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास।

पूजा करने के विवाद के कारण हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास।

मनासा। श्री अखिलेश कुमार धाकड़, अपर सत्र न्यायाधीश, मनासा द्वारा एक आरोपी को पूजा करने के विवाद को लेकर तलवार से हत्या करने के आरोप का दोषी पाकर आजीवन कारावास एवं 2,000 जुर्माने से दण्डित किया। जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री जगदीश चौहान द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 3 वर्ष पुरानी होकर दिनांक 20.10.2015 को रात्री के 08ः30 बजे ग्राम मीरियाखेडी स्थित करनी माता के चबुतरे की हैं। घटना दिनांक को मृतक रविन्द्रनाथ उर्फ गोपीनाथ, निवासी-ग्राम चचोर को पूजा करने गया हुआ था, वहीं पर आरोपी ने पुजा-अर्चना करने की बात को लेकर मृतक के साथ विवाद किया और तलवार से उस पर प्राणघातक हमला कर दिया, जिस कारण मृतक का एक हाथ कटकर अलग हो गया और दूसरे हाथ पर भी चोट आई, फिर आरोपी मौके पर से भाग गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगो ने मृतक के परिवार को घटना की सूचना दी, फिर वे सभी उसे ईलाज हेतू सरकारी अस्पताल, मनासा ले गये, जहॉ पर ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के भतीजे प्रमोद ने घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना कुकडेश्वर में की, जिस पर से आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 296/15, धारा 302 भादवि अंतर्गत दर्ज किया गया। पुलिस कुकडेश्वर द्वारा विवेचना के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर शेष आवश्यक शेष विवेचना पूर्ण कर चालान मनासा न्यायालय में प्रस्तुत किया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए शासन द्वारा प्रकरण को जघन्य एवं सनसनीखेज चिन्हित किया गया। अभियोजन की ओर से श्री जगदीश चौहान, जिला अभियोजन अधिकारी द्वारा चश्मदीद साक्षीगण सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान न्यायालय में कराकर आरोपी के विरूद्ध हत्या करने के अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराकर, दण्ड के प्रश्न पर तर्क रखा गया कि आरोपी द्वारा जघन्य तरीके से हत्या की हैं, इसलिए उदाहरणस्वरूप आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किया जाये। श्री अखिलेश कुमार धाकड़, अपर सत्र न्यायाधीश, मनासा द्वारा आरोपी भंवरसिंह पिता नाथूसिंह, उम्र-57 वर्ष, निवासी-ग्राम मेरियाखेडी, थाना कुकडेश्वर, जिला नीमच को धारा 302 भादवि में आजीवन कारावास व 2000रु जुर्माने से दण्डित किया। न्यायालय में शासन की ओर से पैरवी श्री जगदीश चौहान, जिला लोक अभियोजन अधिकारी द्वारा की गई।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]