Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • प्रदीप जैन:दश लक्षण पर्व के पूर्ण होने पर उत्तम क्षमापना दिवस मनाया । दिगम्बर जैन समाज ने बरसते पानी मे निकाली भव्य शोभायात्रा ।

प्रदीप जैन:दश लक्षण पर्व के पूर्ण होने पर उत्तम क्षमापना दिवस मनाया । दिगम्बर जैन समाज ने बरसते पानी मे निकाली भव्य शोभायात्रा ।

प्रदीप जैन@ सिंगोली- स्थानीय दिगम्बर जैन समाज द्वारा दश लक्षण पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाये गये। दश लक्षण पर्व को लेकर समाज के महिला पुरुष बालक बालिकाओं मे जबरदस्त उत्साह देखने को मिला । खास कर इस वर्ष परम पूज्य गुरुदेव श्री विधा सागर जी मा सा के परम शिष्य मुनि श्री सुधा सागरजी मा सा का चातुर्मास समीपस्थ ग्राम बिजौलिया में होने से वहां पर पर्यूषण पर्व में आयोजित दश दिवसीय श्रावक संस्कार शिविर मे भाग लेने वाले तीन हजार से अधिक श्रावको मे से चतुर्मास कमेटी द्वारा तय व्यवस्था के अनुसार प्रतिदिन ढाई सौ श्रावको के आतिथ्य सत्कार का लाभ भी सिंगोली श्री संघ को मिला इससे संघ में उत्साह का वातावरण बना रहा स्थानीय दिगम्बर जैन मन्दिर में भी प्रतिदिन शांतिधारा, पूजा, पक्षाल, विदान, धार्मिक प्रतियोगिताओं के साथ साथ सायं कालीन भक्ति आदी कार्यक्रम हुए जिसमें सभी ने बढ चढ़ कर भाग लिया । दश लक्षण पर्व को लेकर समाज में त्याग तपस्या का क्रम भी निरन्तर चला । शनिवार को पर्यूषण पर्व पूर्ण होने पर जैन समाज की परम्परा के अनुसार संघ द्वारा क्षमापना पर्व मनाते हुए बरसते पानी में भी अपनी आस्था ओर भक्ति का शानदार नजारा पेश करते हुए मंदिर जी से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो पुरे नगर में भ्रमण करने के पश्चात पुनः मंदिर परिसर पहुंची शौभा यात्रा के पश्चात समाज जनो ने वर्षभर में जाने अनजाने मे हुईं भूल व गलतियों के लिए आपस में एक दूसरे से ओर नगर में घर घर जाकर उत्तम क्षमा मांगी। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष कैलाश साकुण्या, प्रकाश ठोला, निर्मल खटोठ, चांदमल बगड़ा,शौभा लाल ठोला,बसंत बागडियां,निर्मल साकुण्या, प्रेमचंद मोटानाक, कैलाश मोहिवाल, रतन लाल सिलोरिया, ज्ञानचंद ठोला, पुष्प कुमार बगड़ा पारस साकुण्या पारस हरसौरा प्रकाश मोटानाक मुकेश मोटानाक,लोकेश साकुण्या,अशोक ठोला, नमन जैन आदी श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे ।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]