Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • खेतों में पहुंच विधायक सखलेचा, नुकसानी का िकया सर्वे, 20 को िवकासखंड मुख्यालय पर िकसान आंदोलन, देंगे धरना।

खेतों में पहुंच विधायक सखलेचा, नुकसानी का िकया सर्वे, 20 को िवकासखंड मुख्यालय पर िकसान आंदोलन, देंगे धरना।

जावद। सिंगोली क्षेत्र में प्रवास के दौरान विधायक ओमप्रकाश सखलेचा किसानों के खेतों के पहुंचे और फसल नुकसानी का सर्वे। 20 सितंबर को विकासखंड मुख्यालय पर सरकार के खिलाफ किसान आंदोलन का आयोजर करेंगे। धरना देंगे। अतिवृष्टि से फसले नष्ट हो गई है खेतों में अभी भी पानी भरा है तो कहीं कच्चे मकान ढह गए किसान परेशान हो रहा है लेकिन सरकार का एक भी नुमाइंदा अभी तक खेतों में नहीं पहुंचा। विधायक ने इस पर नाराजगी जताई। िसंगोली प्रवास के दौरान विधायक सखलेचा खेतों में पहुंचे। उन्होने कछाला, फुसरिया, सोडिजर, बडी, कवई और थडोद में किसानों के खेतों में पहुंच नुकसानी का सर्वे किया किसानों से चर्चा की। विधायक सखलेचा ने कहा दो तीन िदन से क्षेत्र का भ्रमण कर रहा हूं। अतिवृष्टि से सबकुछ खत्म हो गया है। खेतों में अभी भी पानी भरा हुआ है लेिकन कमलनाथ सरकार सोई हुई है। नुकसानी का तत्काल सर्वे होना चाहिए किसानों को तत्काल मुआवजा मिलना चाहिए। साथ ही फसल बीमा की भी रािश किसानों को तत्काल मिलना चाहिए। *8 हजार रूपए बीघा मिले मुआवजा, माफ हो 2 लाख का कर्ज* विधायक सखलेचा ने कहा किसानों का 5 से 8 हजार रूपए प्रति बीघा या 35 से 40 हजार रूपए हेक्टेयर मुआवजा मिलना चाहिए। कमलनाथ सरकार ने 2 लाख तक कर्ज माफी की घोषणा की थी लेकिन आज तक कर्ज माफ नहीं हुआ वह तत्काल माफ होना चाहिए। कमलनाथ सरकार ने िबजली िबल 100 रूपए करने की घोषणा की लेकिन िकसानों को 8 से 10 हजार के बील थमाएं जा रहे है। अतिवृष्टि के कारण सब कुछ नष्ट हो गया है किसानों ने पास कुछ नहीं बचा है ऐसे में बिजली िबल भी माफ होना चाहिए। *20 को किसान आंदोलन, देंगे धरना* कमलनाथ सरकार की नाकामी के िखलाफ 20 िसतंबर को भारतीय जनता पार्टी विकासखंड मुख्यालय पर धरना देगी। साथ ही एसडीएम को ज्ञापन सौंप मुख्यमंत्री कमलनाथ से किसानों का कर्ज माफ करने, फसल बीमा रािश स्वीकृत करने, नुकसानी का मुआवजा देने, बिजली बिल माफ करने की मांग की जाएगी। विधायक सखलेचा ने कहा दोपहर 12 बजे तहसील कार्यालय के सामने धरना शुरू हाेगा। धरने के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]