Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • सरस्वती शिशु मंदिर में बालिका व्यक्तित्व विकास कार्यशाला आयोजित ।

सरस्वती शिशु मंदिर में बालिका व्यक्तित्व विकास कार्यशाला आयोजित ।

प्रदीप जैन@ सिंगोली- स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर विधानगर परिसर में मंगलवार को भारतीय जैन संगठना नीमच द्वारा बालिका व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें जैन संगठना की प्रशिक्षक श्रीमती राज श्री चौधरी सागर द्वारा बालिकाओं को आज के इस युग में कैसे रहना ओर निर्भिक होकर अपने जीवन को कैसे आगे बढ़ाना इस विषय को बहुत ही शानदार तरीके से समझाया गया। बहन राज श्री ने अनेक टिप्स ओर तोर तरीके के माध्यम से बालिकाओं को बताया कि आपको आज के इस युग में कैसे होशियार ओर स्मार्ट बनना है ताकि कोई भी व्यक्ति आपका गलत उपयोग करते हुए नुकसान नहीं पहुंचा सके, आपको लोगों से कैसे बात करना है कोन गलत ओर कोन सही इसकी पहचान करते हमे आना चाहिए। इसका क्या तरीका है वो टिप्स भी बताये साथ ही आज के प्रतिस्पर्धा के इस युग में हम सबसे आगे कैसे रह सके इसका प्रयास कैसे होना चाहिए ये भी समझाया । इस तरह की अनेक बाते बालिकाओं को आज की इस कार्यशाला में समझाया गया । ज्ञात रहे प्रशिक्षक राज श्री चौधरी सिंगोली नगर के पटवा परिवार की ही होनहार बेटी है । जो पुरे देश में अपनी योग्यता का डंका बजा कर जैन संगठना के माध्यम से देश प्रदेश मे घुम कर इस तरह की कार्यशाला के माध्यम से बालिकाओं को स्मार्ट एवं स्ट्रोंग बनाने का कार्य कर रही हैं । सरस्वती शिशु मंदिर विधा नगर परिसर में आयोजित इस कार्यशाला मे अध्यनरत सभी बहिनो ने भाग लिया ओर अपने जीवन को सुन्दर ओर मजबूत बनाने के टिप्स सीखें । विधालय प्राचार्य रामलाल सांगीतला ने बहन राजश्री का स्वागत अभिनन्दन करते हुए जैन संगठना नीमच को इस आयोजन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया ।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]