Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • पुरानी पेंशन बहाल की जाये, एस.डी.एम. को सौंपा ज्ञापन, मुख्यमंत्री के नाम

पुरानी पेंशन बहाल की जाये, एस.डी.एम. को सौंपा ज्ञापन, मुख्यमंत्री के नाम

प्रकाश एस जैन कुकड़ेश्वर @ कुकड़ेश्वर- मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने अपने वचन पत्र के वचन क्र 47.31 में वचन दिया था की मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो मध्य प्रदेश शासन की सेवा करने के बाद सेवानिवृत अधिकारियो एंव कर्मचारियों के पेंशन सम्बन्धी विसंगतियो को एक माह के भीतर दूर करेंगे। जो लगभग 8 माह पूर्ण होने के उपरांत भी समस्या का हल नही आज दिवस तक नही किया गया है। भारत सरकार ने सन 2004 में अध्यादेश लाकर(OPS) पुरानी पेंशन स्कीम को बंद कर दिया है। जिसके कारण भारत सरकार के 60 लाख केंद्रीय व राज्य कर्मचारी अधिकारी पुरानी पेंशन स्कीम पाने के अधिकार से वंचित हो गए हैं। भारत सरकार के समस्त केंद्रीय एवं राज्य कर्मचारी अधिकारी में भारी असंतोष निराशा व आक्रोश है। मध्यप्रदेश शासन ने सन 2005 में पुरानी पेंशन स्कीम को बंद कर दिया है। जिससे 6.5 लाख राज्य कर्मचारी अधिकारी (OPS) पुरानी पेंशन स्कीम के लाभ से वंचित हैं। मध्यप्रदेश शासन ने न्यू पेंशन स्कीम(NPS) सन 2005 से लागू की है जिसमें अनेकों विसंगतियां हैं जिसका लाभ मध्य प्रदेश राज्य के अधिकारियों कर्मचारियों को नियुक्ति दिनांक से नहीं मिला है। समस्त शासकीय कर्मचारी अधिकारी में असंतोष व निराशा है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने कर्मचारी अधिकारियों के संबंध में टिप्पणी की है कि इनकी पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) भारत एवं राज्य सरकार को बहाल किया जाना चाहिए। जो इनका संवैधानिक अधिकार है। सरकार की जिम्मेदारी है और कर्मचारी अधिकारी का बुढ़ापे का सहारा है। न्यू पेंशन स्कीम(NPS) पात्रता वाले केंद्रीय एवं राज्य के समस्त (OPS) पुरानी पेंशन विहीन अधिकारी कर्मचारी नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS/M.P) के माध्यम से आपके समक्ष पुरानी पेंशन(OPS) बहाली का विनम्रता पूर्वक प्रस्ताव रखते हैं ताकि कर्मचारी अधिकारी की सेवानिवृत्ति उपरांत उनका शेष जीवन और परिवार का भरण पोषण सम्मान पूर्वक हो सके इस हेतु पुरानी पेंशन स्कीम (1972) की बहाली की आवश्यकता है। राज्य के कर्मचारी अधिकारियों की पुरानी पेंशन स्कीम नियम 1972 (परिवार पेंशन स्कीम) लागू की जाए ताकि सेवानिवृत्ति उपरांत अधिकारी कर्मचारी व परिवार का भविष्य सुरक्षित हो सके। चूंकि आपके द्वारा दिये गये वचन पत्र मे भी पुरानी पेंशन बहाली का वचन दिया गया था। इस हेतु आज मनासा में समरथगिर गोस्वामी जिलाध्यक्ष (पुरानी पेंशन बहाली संघ जिला नीमच) के नेतृत्व में व कन्हैयालाल लक्षकार प्रांतीय उपाध्यक्ष - म.प्र. तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, विनोद राठौर प्रांतीय संघठनमंत्री आस, राकेश पाटीदार, दीपक सोलंकी, कैलाश रावत, राकेश रत्नावत,प्रकाश पाटीदार, नागेश जोशी, सुरेश नागदा, श्यामलाल लौहार, बाबूलाल परमार सहित कई साथीयो ने उपस्थित होकर मुख्यमंत्री के नाम मनासा एस.डी.एम. को ज्ञापन सौंपा।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]