Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • मैं सुख में आपके साथ रहूं ना रहूं दुख में हमेशा साथ रहूंगा-- श्रीमंत ज्योतिरादित्य

मैं सुख में आपके साथ रहूं ना रहूं दुख में हमेशा साथ रहूंगा-- श्रीमंत ज्योतिरादित्य

सिंधिया कुकड़ेश्वर प्रकाश एस जैन@ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रामपुर क्षेत्र में आई बाढ़ का दौरा करते वक्त कुकडेश्वर बस स्टैंड पर लगभग 15 मिनट रुके वहां पर उन्होंने कहा कि मैं अपना यहां पर स्वागत सत्कार कराने नहीं आया हूं नहीं यहां पर आई हुई बाढ़ उससे हुई त्रासदी में लोगों के साथ उनके दुख की घड़ी में साथ खड़ा होने आया हूं ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा सिंधिया परिवार का मालवा से पुराना रिश्ता है सन 1960-70 के समय ऐसी बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई थी तब महाराज सिंधिया और राजमाता ने लोगों के बीच पहुंचकर कंबल व सभी प्रकार के जरूरी सामान पहुंचाए थे वहीं पर सिंधिया जी ने नुकसान की घोषणा 100% होने के साथ-साथ किसानों को राजस्व विभाग के अनुच्छेद अधिनियम के आधार पर एक एक किसान को राहत राशि दी जानी चाहिए की बात कही सिंधिया जी ने बताया कि बारिश के पानी से फसलों के साथ-साथ 44 जाने भी गई है सैकड़ों मवेशी मर चुके हैं 27000 मकान ध्वस्त हो चुके हैं 61 पुल भी पूरी तरह समाप्त हो चुके हैं साथ ही 150 किलोमीटर से ज्यादा की सड़के समाप्त हो चुकी है सिंधिया जी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि शिवराज जी यहां आ रहे हैं ढोल बाजा बजाने के लिए मैं जननायक तब मानूंगा जब केंद्र सरकार से राशि लेकर आएंगे जब यहां पर देश में बीजेपी सरकार थी तब दो बार मैंने भी केंद्र में मनमोहन सरकार थी तब राशि दिलाई थी ऐसे आपदा के समय अपनी नौटंकी बंद करें व केंद्र सरकार से बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए राशि की लेकर आए।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]