Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • कदवासा ग्राम के स्कूल की दयनीय हालत। बच्चे घुटनों तक पानी में होकर स्कूल जाने को मजबूर ।

कदवासा ग्राम के स्कूल की दयनीय हालत। बच्चे घुटनों तक पानी में होकर स्कूल जाने को मजबूर ।

प्रदीप जैन@ सिंगोली - समीपस्थ ग्राम कदवासा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय की हालत इन दिनों इतनी खराब है कि उसके लिए कुछ कह नहीं सकते है । मिली जानकारी के अनुसार कदवासा ग्राम का माध्यमिक विद्यालय के चारों ओर पानी ही पानी भरा हुआ है । स्कूल में पढ़ने जाने वाले बच्चों को रोज घुटनो तक के पानी में होकर स्कूल जाना पढ़ रहा है । विधालय के प्राचार्य ने ग्राम पंचायत के सरपंच सहित अन्य जन प्रतिनिधियो को कई बार इस समस्या से अवगत कराने के बाद भी कोई सुध लेने नहीं पहुंचा है । पानी ओर कीचड़ के कारण बच्चों को स्कूल आने जाने मे भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है । नगर वासियों ने जिला कलेक्टर एवं शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से इस ओर तुरंत ध्यान देने की मांग की है । यदि जिला अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते हैं तो मजबूर होकर पालको द्वारा बच्चों को स्कूल जाने से रोकने के अलावा ओर रास्ता नहीं बचा है । क्योंकि पानी ओर कीचड़ के कारण भयंकर मच्छर विधालय परिसर में हो रहे हैं जिसके चलते मलेरिया एंव डेंगू फैलने का अंदेशा बना हुआ है । बच्चे बिमार हो उससे पहले शासन प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए । इतना ही नहीं विधालय परिसर में मुख्य मार्ग पर दो तीन बड़े बड़े पेड़ गिर गये उन्हें हटाने वाला भी कोई नहीं आया जबकि पंचायत मे इसकी सूचना दे दी गई है । कुल मिला कर अंधेरे नगरी ओर चौपट राजा वालीं कहावत यहां पर चरितार्थ हो रही है ।देश का भविष्य कहें जाने वाले नौनिहाल बेहाल है कोई इनकी सुध लेने वाला नहीं है ।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]