Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • क्यों नही है सिंगोली नगर में एक भी महापुरुष का स्टेचु ,सर्कल,या पार्क ?

क्यों नही है सिंगोली नगर में एक भी महापुरुष का स्टेचु ,सर्कल,या पार्क ?

प्रदीप जैन!@ सिंगोली- सिंगोली नगर मध्यप्रदेश का अंतिम छोर होकर राजस्थान के आगोश मे बसा नीमच जिले का महत्वपूर्ण नगर है । तहसील मुख्यालय होकर नगर पंचायत क्षैत्र है। विचारणीय बात यहां पैदा होती है कि सिंगोली नगर जिले का महत्वपूर्ण नगर होते हुए भी देश के एक भी महापुरुष का स्टेचु , सर्कल, या उनके नाम का पार्क यहां पर नहीं होना आखिर क्या दर्शाता है तथा यह कितने दुर्भाग्य की बात है। कि देश के महा पुरूषो की जन्म जयंती या पूण्य तिथि के अवसर पर यहां के वाशिन्दो को जयंती मनाने का या पूण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करना नसीब नहीं होता है । इतना बड़ा नगर होने के बाद भी यहां पर बाबा साहब अम्बेडकर, महात्मा गाँधी, नेहरू, शास्त्री, सरदार पटेल, महाराणा प्रताप, शिवाजी, झांसी की रानी, सुभाष चन्द्र बोस, चंद्रशेखर आज़ाद, भगतसिंह, इंदिरा गाँधी, अटल बिहारी बाजपेयी, जैसे महापुरुषों का एक भी स्टेचु नहीं होना जन प्रतिनिधियो की कार्यशेली पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है । आखिर क्या कारण है जो आजादी के बाद से आज तक यहां पर एक भी महापुरुष का स्टेचु या सर्कल नहीं बन पाया है । जबकि यहां पर स्थान की कोई कमी नहीं है । कमी है तो सिर्फ इच्छा शक्ति की जनता की मांग है कि शासन प्रशासन इस बात को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ही यहां पर महापुरुषों के स्टेचु लगाने का कार्य करे । प्रदीप जैन की कलम से

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]