Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • प्रकाश एस.जैन: मालवा की वैष्णो देवी को उड़ाई 751 फीट लंबी चुनर

प्रकाश एस.जैन: मालवा की वैष्णो देवी को उड़ाई 751 फीट लंबी चुनर

कुकड़ेश्वर। मालवा की वैष्णो देवी के नाम से विख्यात मां भवानी भादवा महारानी को आज कुकड़ेश्वर के भक्तों ने 751 फीट लंबी चुनरी उड़ाई मां भादवा के दरबार में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी जय माता दी मित्र मंडल द्वारा नवरात्रि के पावन दिनों में महा अष्टमी को मां भादवा रानी को 751 फुट लंबी चुनरी उड़ाई चुनरी यात्रा तमोली मंदिर स्थित मां भवानी माता के मंदिर से बैंड बाजा और ढोल धमाका डीजे व सैकड़ों की संख्या में भक्तों की टोली के साथ प्रारंभ हुई चुनरी यात्रा में महिला पुरुषों के साथ बच्चों में भी काफी उत्साह नजर आया कुकड़ेश्वर से 30 किलोमीटर दूर मां के दरबार में भक्ति डीजे बैंड बाजों की थाप पर नाचते गाते हुए नंगे पांव माता रानी के दरबार में पहुंचे जहां पर माता रानी को चुनरी उड़ाई गई चुनरी यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए निकली जहां पर नगर वासियों ने चुनरी यात्रा का फूलों की बरसात कर स्वागत किया संस्था के पदाधिकारी व सदस्यों ने चुनरी यात्रा को सफल बनाने पर आभार व्यक्त किया

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]