Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • झगड़ा करने से रोकने पर मारपीट करने वाली एक महिला सहित 3 आरोपीयों को 3-3 माह का सश्रम कारावास।

झगड़ा करने से रोकने पर मारपीट करने वाली एक महिला सहित 3 आरोपीयों को 3-3 माह का सश्रम कारावास।

मनासा। श्रीमान मनीष पाण्डेय, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, मनासा द्वारा झगड़ा करने से रोकने वाले फरियादी के साथ मारपीट करने वाली एक महिला सहित 3 आरोपियो को कुल 3-3 माह के सश्रम कारावास एवं 300-300रू. जुर्माने से दण्डित किया। श्री अरविन्द्र सिंह, एडीपीओ द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 5 वर्ष पूर्व दिनांक 29.06.2014 कि शाम के 6 बजे आरोपी के घर के पास ग्राम कुंदवासा की हैं। घटना दिनांक को फरियादी श्यामलाल उसके भाई के घर से उसके घर की तरफ जा रहा था तो रास्ते में आरोपीगण के घर के पास आरोपी भागीरथ, उसके पिता रामचंद्र एवं उसकी बहन ललिताबाई तीनो फरियादी की मॉ एवं भाभी संतोषबाई के साथ झगड़ा कर रहे थे, तब फरियादी ने उनको झगड़ा करने से रोका तो तीनो आरोपीगण ने फरियादी के साथ लात-घूसो व थप्पड़ो से मारपीट कर चले गये। फरियादी ने घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना पुलिस कुकडेश्वर पर की, जिस पर से अपराध क्रमांक 143/14, धारा 323/34 भादवि का पंजीबद्व हुआ। पुलिस कुकडेश्वर द्वारा फरियादी का मेडिकल कराकर, शेष विवेचना पूर्णकर चालान मनासा न्यायालय में पेश किया। श्री अरविंद सिंह, एडीपीओ द्वारा न्यायालय में विचारण के दौरान फरियादी, चश्मदीद सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान न्यायालय में कराकर अपराध को प्रमाणित कराकर आरोपीगण द्वारा फरियादी के साथ के साथ मारपीट कर चोटे पहुचायी जाने के गंभीर अपराध को देखते हुए कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया। *श्रीमान मनीष पाण्डेय, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, मनासा* द्वारा आरोपीगण (1) रामचंद्र पिता हेमराज बागरी, उम्र-60 वर्ष, (2) भागीरथ पिता रामचन्द्र बागरी, उम्र-25 वर्ष, (3) ललिताबाई पति घनश्याम बावरी, उम्र-22 वर्ष, सभी निवासी-ग्राम कुंदवासा, तहसील मनासा, जिला-नीमच को धारा 323/34 भादवि (एकमत होकर मारपीट करना) में 3-3 माह के सश्रम कारावास व 300-300रू. जुर्माने से दण्डित किया, साथ ही आहत श्यामलाल को 300रू. प्रतिकर प्रदान करने का आदेश भी पारित किया गया। न्यायालय में शासन की और से पैरवी श्री अरविंद सिंह, एडीपीओ द्वारा की गई।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]