Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • नाबालिग बालिका का अपहरण करने वाले आरोपी को 4 वर्ष का कारावास।

नाबालिग बालिका का अपहरण करने वाले आरोपी को 4 वर्ष का कारावास।

जावद। श्री नीतिराज सिंह सिसौदिया, विशेष न्यायाधीश, (पॉक्सो एक्ट) जावद द्वारा एक आरोपी को 15 वर्ष की नाबालिग बालिका का अपहरण करके उसे 3 वर्ष तक अपने परिरोध (छिपाकर रखना) में रखने के आरोप का दोषी पाकर कुल 4 वर्ष के कारावास एवं 2,000रू. के जुर्माने से दण्डित किया हैं। श्री जगदीश चौहान विशेष लोक अभियोजक द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के पिता व आरोपी दोनो ही घोड़े खरीदने व बेचने का कार्य करते हैं, जिस कारण आरोपी का पीड़िता के पिता के घर आना-जाना लगा रहता था। दिनांक 12.06.2015 को शाम 7 बजे 15 वर्षीय पीड़िता ग्राम मनोहरपुरा स्थित उसके घर से शौच करने के लिए गई तो वह वापस नही आयी, तो पीड़िता के पिता ने उसकी काफी तलाश गांव व रिश्तेदारी में करी, परंतु उसका पता नही चला, फिर उसने शंका के आधार पर दिनांक 29.06.2015 को आरोपी के विरूद्ध पुलिस थाना सिंगोली में रिपोर्ट लिखाई, जिस पर से अपराध क्रमांक 109/15, धारा 363, 368 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्व किया गया। पुलिस सिंगोली द्वारा विवेचना के दौरान दिनांक 08.07.2018 को आरोपी को निम्बाहेड़ा (राजस्थान) बस स्टेण्ड से गिरफ्तार किया गया, जिससे पूछताछ करने पर उसने पीड़िता को ग्राम साकरिया, थाना निम्बाहेड़ा (राजस्थान) में छिपाकर रखना बताया, जिस आधार पर पुलिस द्वारा पीड़िता को दस्तयाब कर, शेष विवेचना पूर्ण कर चालान विशेष न्यायालय, जावद में प्रस्तुत किया। श्री जगदीश चौहान विशेष लोक अभियोजक द्वारा अपराध सिद्ध करने के लिये पीडिता, उसके पिता साहित सभी आवश्यक गवाहो के बयान कराकर अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराकर दण्ड के प्रश्न पर तर्क दिया कि आरोपी द्वारा 15 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर उसे 3 वर्ष तक परिरोध में रखा, इसलिए अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किया जाये। श्री नीतिराज सिंह सिसौदिया, विशेष न्यायाधीश, (पॉक्सो एक्ट) जावद द्वारा आरोपी पप्पू उर्फ प्रकाश पिता रामलाल जाट, उम्र-29 वर्ष, निवासी-ग्राम साकरिया, थाना निम्बाहेड़ा, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) को धारा 363 भादवि (अपहरण करना) में 2 वर्ष का कारावास व 1,000रू. जुर्माना व धारा 368 भादवि (परिरोध में रखना) में 2 वर्ष का कारावास व 1,000रू. जुर्माना, इस प्रकार आरोपी को कुल 4 वर्ष का कारावास व 2,000रू. जुर्माने से दण्डित किया। न्यायालय में शासन की ओर से पैरवी श्री जगदीश चौहान विशेष लोक अभियोजक द्वारा की गई।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]