Follow Us

  • Home
  • /
  • टेक्नोलॉजी
  • /
  • अब आपको ठीक से बोलना भी सिखाएगा गूगल, आ रहा ऐसा फीचर जो इस मामले में करेगा आपकी मदद

अब आपको ठीक से बोलना भी सिखाएगा गूगल, आ रहा ऐसा फीचर जो इस मामले में करेगा आपकी मदद

सर्च इंजन कंपनी Google भारत में कईं प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है और यह प्रोजेक्ट्स गूगल की सर्विसेस को क्षेत्रिय भाषाओं में सुलभ बनाने के लिए भी हैं। जहां गूगल इन प्रोजेक्टस पर काम कर रहा है वहीं कईं नए फीचर्स भी लेकर आ रहा है जो यूजर्स के बड़े काम आने वाले हैं। इन्ही में एक फीचर आ रहा है Practice with Search फीचर, इस फीचर की मदद से गूगल आपको शब्दों को सही तरीके से बोलना भी सिखाएगा। गूगल का यह फीचर फिलहाल प्रयोगात्मक रूप से आया है और फिलहाल यह अमेरिकन अंग्रेजी के लिए उपलब्ध है लेकिन जल्द ही स्पैनिश के लिए भी आएगा। इस फीचर की मदद से यूजर किसी भी कठीन शब्द का सही उच्चारण सीख सकेंगे। ऐसे करेगा काम इस फीचर में गूगल यूजर को ऑप्शन देगा कि उन्होंने जो शब्द सर्च किया है उसका सही उच्चारण कैसे किया जाए। जैसे ही आपका सर्च रिजल्ट आएगा, वहीं आपको एक ऑप्शन नजर आएगा जिसमें विकल्प होगा कि इस शब्द का उच्चारण कैसे करें, अगर आपको उस शब्द का सही उच्चारण नहीं पता तो आप उस ऑप्शन पर क्लिक करते ही उसका सही उच्चारण सुनकर उसे दोहरा सकते हैं। स्पीच रिकग्निशन तकनीक से लेगा मदद गूगल इस फीचर के लिए स्पीच रिकग्निशन तकनीक की मदद ले रहा है। इस फीचर में गूगल इस बात की संतुष्टि करेगा जो शब्द आपने सर्च किया है वो आप सही उच्चारण से बोल सकें। इसके लिए पहले वो खुद इस शब्द को बोलेगा फिर आपसे दोहराने के लिए कहेगा। अगर आपके दोहराने में कुछ गलती है तो वो फिर से उसे ठीक करने के लिए कहेगा। इतना ही नहीं गूगल इसमें इमेज सर्च रिजल्ट भी जोड़ रहा है ताकि यूजर को पता लगे कि उसने जो शब्द ढूंढा है उसका मतलब क्या होता है। फिलहाल गूगल Noun से रिजल्ट देना शुरू करेगा और फिर दूसरी कैटेगरीज में भी विस्तार करेगा।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]