Follow Us

  • Home
  • /
  • आध्यात्मिक
  • /
  • महाकाल की भक्ति में झूमे भक्त, सवारी मार्ग पर आस्था का सैलाब

महाकाल की भक्ति में झूमे भक्त, सवारी मार्ग पर आस्था का सैलाब

उज्जैन। कार्तिक-अगहन मास की तीसरी सवारी में सोमवार को भक्त भोेले की भक्ति में आल्हादित नजर आए। सवारी में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर से शिप्रा तट तक सवारी मार्ग पर भक्तों ने पलक पावड़े बिछाकर राजा का स्वागत किया। सभा मंडप में पूजन पश्चात शाम 4 बजे अवंतिकानाथ की सवारी नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। महाकाल की कार्तिक-अगहन मास की तीसरी सवारी में सुरक्षा घेरे की कमान पुलिस के साथ गुलाबी दल की बालिकाओं ने संभाली। महाकाल की तीसरी सवारी में पुलिस का अश्वारोही दल, पुलिस बैंड, सशस्त्र बल की टुकड़ी, भजन मंडली, झांझ डमरू दल के सदस्य शामिल थे। परंपरागत मार्गों से सवारी मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के रामघाट पहुंची इस बार पालकी के आसपास सुरक्षा घेरे की कमान पुलिस के साथ गुलाबी दल की बालिकाओं ने संभाल रखी थी। परंपरागत मार्गों से सवारी मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंची। यहां पुजारियों ने शिप्रा के जल से भगवान का अभिषेक कर पूजा अर्चना की। पूजन पश्चात सवारी मंदिर की ओर रवाना हुई। कार्तिक-अगहन मास में 25 नवंबर को शाही सवारी निकलेगी। तिरुपति की तर्ज पर महाकाल में बनेगा प्रेस बॉक्स तिरुमाला स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में प्रेस बॉक्स बनाया जाएगा। यहां मीडियाकर्मी महाकाल दर्शन करने आने वाले अतिविशिष्ट व्यक्तियों से चर्चा कर सकेंगे। प्रशासक सुजानसिंह रावत ने बताया महाकाल मंदिर में आए दिन फिल्म, खेल, राजनीति तथा उद्योग जगत की शीर्ष हस्तियां भगवान महाकाल के दर्शन करने आते रहते हैं। मीडियाकर्मी नंदी हॉल, गणेश मंडपम् व परिसर में इनसे चर्चा करते है, यह ठीक नहीं लगता। मीडियाकर्मी मंदिर में गरिमामय रूप से कवरेज कर सकें। इसलिए तिरुपति बालाजी की तर्ज पर प्रेस बॉक्स बनाने की योजना है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]