Follow Us

  • Home
  • /
  • स्वास्थ्य
  • /
  • बदलते मौसम की मार से बचना है तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

बदलते मौसम की मार से बचना है तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

बदलता मौसम अक्सर अपने साथ लाता है सर्दी-खांसी, बुखार और कई बीमारियां. इसके लिए कई दवाइयां ली जाती है. कई तरह के एंटीबायोटिक्स खाई जाती हैं. लेकिन आप इन सब परेशानियों को बिना दवाइयों के भी ठीक कर सकते हैं. आपके किचन और घर में मौजूद चीज़ों से भी सर्दी-खांसी का इलाज हो सकता है. यहां जानिए 5 घरेलू उपाय, जिन्हें फॉलो कर आप बदलते मौसम में दुरुस्त रहेंगे. 1. सूप वेजिटेबल सूप, जब भी आपको सर्दी या गले में खिचखिच लगे तो सूप पीएं.. ये आपके शरीर में अपर रेस्पिरेटरी इंफेक्शन को कम करता है. अपर रेस्पिरेटरी एक वाइरल इंफेक्शन है जिसका सीधा असर नाक, गले, श्वासनली और फेफड़ों में होता है. लो-सोडियम सूप भी अच्छे न्यूट्रिशियन्स का बेहतरीन सोर्स होता है जो आपके शरीर को हाइड्रेट करता है. 2. अदरक सदियों से अदरक को सर्दी-खांसी ठीक करने के लिए इस्तेमाल में लाया जा रहा है. इसके साइंटिफिक सबूत भी हैं कि ये कफ और गले को आराम पहुंचाता है. इसके लिए कच्चे अदरक के टुकड़े को पानी में उबाल कर पीएं. स्टडी भी बताती है कि अदरक इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और बीमारियों से शरीर की रक्षा करता है. 3. लिक्विड ये आपके शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं. गले को सूखने नहीं देते और हाइड्रेट भी रखते हैं. गरम पानी, हर्बल चाय, फलों का जूल या अदरक के पानी ये लिक्विड अपनी-अपनी खूबियों से सर्दी और खांसी को दूर करते हैं. 4. शहद इसमें कई एंटीबैक्टिरियल और एंटीमाइक्रोबाइल प्रोपर्टीज़ होती हैं. रोज़ाना शहद और नींबू के पानी से गले के दर्द में आराम मिलता है. शहद खांसी दूर करने में काफी सहायक है. लेकिन एक साल से छोटे बच्चों को कभी भी शहद नहीं देना चाहिए, क्योंकि कई बार शहद में बोटुलिनम बीजाणु मौजूद होते हैं जो बच्चों के लिए नुकसानदेयक होता है. ये बीजाणु शहद को गरम करने से भी नहीं मरते. 5. स्टीम सीज़नल वाइरल की वजह से नाक और गले में खुजली को भाप ठीक कर देती है. ये सर्दी को भी जल्दी ठीक कर देती है. लेकिन स्टीम लेते वक्त ध्यान रखें कि ज़्यादा गरम पानी से भाप ना लें. इससे आप जल सकते हैं. आप चाहे तो हॉट शावर भी ले सकते हैं. (हेडलाइन के अलावा, इस खबर को स्वतंत्र बौद्धिक पत्र टीम ने संपादित नहीं किया है, यह NDtv फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]