Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • शासन के निर्देशानुसार शा.मा.विद्यालय में पहुंचे सीएमओ फुल फकीर छात्र छात्राओं का लिया फिडबैक,जांची कॉपिया

शासन के निर्देशानुसार शा.मा.विद्यालय में पहुंचे सीएमओ फुल फकीर छात्र छात्राओं का लिया फिडबैक,जांची कॉपिया

निर्मल मूंदडा रतनगढ@ संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के दिशा निर्देशानुसार नगर के शासकीय विद्यालयों में पहुँचकर छात्र-छात्राओं की शिक्षा के प्रति गुणवत्ता को देखने एवं कॉपिया जाँचने के विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को नगर परिषद रतनगढ़ के मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन कुमार फूलफकीर ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय में कक्षा छठी से कक्षा आठवी तक के छात्र- छात्राओ की कक्षाओ में जाकर क्लास ली।इस दौरान सीएमओ फुल फकीर के द्वारा विद्यार्थियो से गणित, विज्ञान सहित अंग्रेजी आदि विषयो के प्रश्नोत्तर पूछकर प्रत्येक विषय की कॉपीयो का भी निरीक्षण किया।इस अवसर पर शाला में अभी तक जहां तक शिक्षको द्वारा सिलेबस करवा दिया गया है उसके बारे में अध्यापन करवाकर विद्यार्थियो से फीडबैक भी लिया गया।साथ ही उपस्थित शिक्षकजनो को आवश्यकता नुसार शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में सुधार के दिशा निर्देश भी दिए। मुख्य न.प.अधिकारी फुल फकीर ने उपस्थित सभी विद्यार्थियो से स्वच्छ्ता संबंधित प्रश्न भी पूछे एवं स्वच्छ्ता सर्वेक्षण 2020 के तहत छात्र-छात्राओ को आवश्यक जानकारी देकर अवगत कराया कि आपका नगर रतनगढ़ स्वच्छ्ता सर्वेक्षण 2020 में भाग ले रहा है।यह जानकारी आप अपने परिवार के सभी सदस्यों को भी बताये।तथा कचरा पृथक्कीकरण के बारे में बताया जिसमे गीला व सुखा कचरा अलग-अलग किए जाने एवं होम कम्पोस्टिंग खाद निर्माण तथा स्वच्छ्ता सर्वेक्षण 2020 के तहत पूछे जाने वाले 12 सवालो के बारे में जानकारी प्रदान की गई।इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेन्द्र व्यास सहित समस्त स्टाफ एवं नगर परिषद से राजस्व निरिक्षक अब्दुल रऊफ खान, स्वच्छता पर्यवेक्षक घनश्याम सैन,न.प.कर्मचारी अजय रावत आदि भी उपस्थित थे।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]