Follow Us

  • Home
  • /
  • राजनीती
  • /
  • ओवैसी ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक बिल की प्रति फाड़ी असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक बिल फाड़कर फेंक दिया।

ओवैसी ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक बिल की प्रति फाड़ी असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक बिल फाड़कर फेंक दिया।

ओवैसी ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक बिल की प्रति फाड़ी एक नाटकीय घटनाक्रम के तहत AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक बिल फाड़कर फेंक दिया। उन्‍होंने इस बिल का विरोध करते हुए इसे अल्‍पसंख्‍यक विरोधी बताया। Asaduddin Owaisi ने कहा कि यह एक और पार्टिशन होने जा रहा है। यह बिल भारत के संविधान के खिलाफ है और यह देश के स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति अनादर के भाव से भरा है। मैं इस बिल को फाड़ रहा हूं क्‍योंकि यह देश को बांटने का काम करेगा। ओवैसी ने बहस के दौरान लोकसभा में स्‍पीकर ओम बिरला से कहा कि मैं आपसे अपील करता हूं, ऐसे कानून से देश को बचाओ। इससे देश के गृह मंत्री को भी बचाओ, वर्ना नूर्नबर्ग रेस कानूनों और इजरायल के नागरिकता अधिनियम की तरह इस मामले में भी गृह मंत्री का नाम हिटलर और डेविड बेन-गुरियन के साथ लिया किया जाएगा। इसके पहले लोकसभा में इस बिल को पेश करने का कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी पार्टियों ने विरोध किया। इस कारण वोटिंग के जरिए बिल पेश हो सका। बिल पेश किए जाने के पक्ष में 293 तथा विपक्ष में 82 सदस्यों ने वोट दिए। बिल पर बहस शुरू करते हुए शाह ने कहा- 'नागरिकता संशोधन बिल को देश के 130 करोड़ नागरिकों का समर्थन है, क्योंकि यह मामला 2014 तथा 2019 के आम चुनावों में भाजपा के घोषणा-पत्र का हिस्सा रहा है।" उन्होंने कहा- 'हमें घुसैपठियों और शरणार्थियों में फर्क करना होगा। नागरिकता संशोधन विधेयक किसी से कोई भेदभाव नहीं करता है और न ही किसी का अधिकार छीनने वाला है।" गृह मंत्री ने कहा कि प्रस्तावित विधेयक में उन शरणार्थियों को नागरिकता देने का प्रावधान है, जो तीन देशों (पाकिस्तान, बांग्लादेश तथा अफगानिस्तान) में धार्मिक आधार पर सताए जाने के कारण उन देशों को छोड़कर आए हैं। उनके पास कोई दस्तावेज या राशन कार्ड नहीं हैं।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]