Follow Us

  • Home
  • /
  • राजनीती
  • /
  • मंत्रिमंडल बंटवारे से NCP नेता नाखुश, गरमा सकती है महाराष्ट्र की सियासत

मंत्रिमंडल बंटवारे से NCP नेता नाखुश, गरमा सकती है महाराष्ट्र की सियासत

महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल बंटवारे के एक दिन बाद ही विरोध नजर आने लगा हैं। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता उद्धव सरकार के मंत्रिमंडल बंटवारे से खुश नहीं हैं। इसके बाद सूबे की सियासत एक बार फिर गरमाने की आशंका पैदा हो गई है। शिवसेना ने भाजपा से अपना दशकों पुराना गठबंधन तोड़ते हुए एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई है। तीनों दलों ने नया महाराष्ट्र अगाड़ी बनाया है जिसके बाद कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत सरकार का गठन हुआ है। बंटवारे के बाद शिवसेना के पास 23 विभाग हैं। विभाग बंटवारे से NCP नाखुश ठाकरे सरकार ने गुरुवार को विभागों का बंटवारा कर दिया है। इसके बाद शुक्रवार को इसे लेकर एनसीपी नेताओं की नाखुशी बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विभागों के बंटवारे से एनसीपी का आलाकमान भी ज्यादा खुश नहीं हैं। गौरतलब है कि एनसीपी के खाते में वित्त विभाग, ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, खाद्य एवं आपूर्ति, श्रम विभाग जल संसाधन विभाग आए हैं। शिवसेना के पास हैं 23 विभाग मंत्रिमंडल बंटवारे के बाद शिवसेना के पास 23 विभाग आए हैं। इनमें से ज्यादातर विभाग बेहद महत्वपूर्ण हैं। गृह मंत्रालय के साथ ही शहरी विकास, पीडब्ल्यूडी, पर्यावरण, पर्यटन, संसदीय कार्य, उद्योग, उच्च शिक्षा, केल एवं युवा सहित अन्य मंत्रालय शिवसेना के खाते में आए हैं। राजस्व, स्कूल शिक्षा कांग्रेस को मिला उद्धव सरकार के मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा होने के बाद कांग्रेस के पास राजस्व, स्कूल शिक्षा, पशुपालन, महिला बाल विकास सहित अन्य विभाग आए हैं।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]