Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • जानिए नए सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने

जानिए नए सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने

नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने भारतीय सेना के नए प्रमुख होंगे। नरवाने वर्तमान सेना प्रमुख बिपिन रावत की जगह लेंगे जो 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। नरवाने अगले तीन साल तक भारतीय सेना की कमान संभालेंगे। फिलहाल वे देश की 13 लाख जवानों वाली सेना के उप प्रमुख हैं और उन्हें पाक और चीन से लगी भारत की संवेदनशील सीमाओं पर काम करने का लंबा अनुभव है। सूत्रों ने बताया कि उनकी नियुक्ति को उच्च स्तर पर मंजूरी मिल चुकी है और सरकार ने इस मामले में वरिष्ठता के नियम का पालन किया है। इस साल सितंबर में सेना का उप प्रमुख पद संभालने से पहले लेफ्टिनेंट जनरल नरवाने सेना की पूर्वी कमान का नेतृत्व कर रहे थे। सेना की यह कमान चीन से लगती 4,000 किलोमीटर लंबी सीमा की सुरक्षा करती है। नरवाने की नियुक्ति ऐसे समय हो रही है, जब आतंकी गतिविधियों के जरिये पाकिस्तान की भड़काऊ कार्रवाई से दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंध हैं। जानिए नए सेना प्रमुख को मराठी परिवार जन्में नरवाने ने अपनी शुरुआती शिक्षा पुणे के जनाना प्रबोधिनी प्रशाला से पूरी की। इसके बाद वे पुणे के ही नेशनल डिफेंस एकेडमी के पासआउट रहे। इसके अलावा वो सैन्य अकादमी देहरादून के भी एलुमनाई है। लेफ्टिनेंट जनरल नरवाने जून 1980 में सातवीं सिख लाइट इन्फैंट्री में कमीशन हुए थे। नरवाने ने अपनी 37 साल की सेवा में वे कई कमानों में काम किया है जिसमें उनके पास जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में आतंकरोधी कार्रवाइयों का लंबा अनुभव है। जम्मू-कश्मीर में अपने बटालियन के सफल संचालन के लिए तो उनको सेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा नरवाने ने उन्होंने श्रीलंका में शांति रक्षक बल में काम किया है। वे म्यांमार स्थित भारतीय दूतावास में रक्षा अताशे भी रहे हैं। नरवाने की शादी वीणा नरवाने से हुई है, जो एक शिक्षिका हैं और आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की वाइस प्रेसिडेंट भी हैं। दोनों की दो बेटियां हैं। नरवाने की बात करें तो उन्हें पेंटिंग, योग और गार्जनिंग का शौक है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]