Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • यूपी में गोरखपुर में नमाज के बाद हिंसक हुए लोग, पुलिस पर कर रहे पथराव, गोरखपुर में पुलिस पर पथराव, आंसू गैस के गोले चले।

यूपी में गोरखपुर में नमाज के बाद हिंसक हुए लोग, पुलिस पर कर रहे पथराव, गोरखपुर में पुलिस पर पथराव, आंसू गैस के गोले चले।

लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में गुरुवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद आज फिर वही हालात पैदा होते नजर आ रहे हैं। आज दोपहर में जुम्मे की नमाज के बाद गोरखपुर और बहराइच में प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए हैं। दोनों ही शहरों में नमाज पढ़ने के बाद सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी पुलिस पर पथराव करने लगे। हिंसक होते लोगों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। हालांकि, गोरखपुर में अधिकारियों का कहना है कि स्थिति फिलहाल काबू में है। वहीं दूसरी तरफ फिरोजाबाद में भी लोग सड़कों पर उतर आए और पथराव करने लगे। गोरखपुर में पुलिस पर पथराव, आंसू गैस के गोले चले - नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में नखास चौराहे पर नमाज के बाद भीड़ ने प्रदर्शन कर दिया। पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। जामा मस्जिद से कुछ लोग नारेबाजी करते हुए निकले थे। भीड़ एकत्र हो गई और सरकार विरोधी नारे लगाना शुरू कर दी। समझाने की कोशिश करने पर पुलिस वालों से उलझने लगे। सख्ती से पेश आने पर पथराव शुरू कर दिया। हालात पर काबू करने के लिए पुलिस को खासी मशककत करनी पड़ी। स्थिति अभी भी बेहद तनाव पूर्ण बनी हुई है। नाकाबंदी कर पुलिस संवेदनशील इलाकों मे कांबिंग कर रही है। मदीना मस्जिद के पास भीड़ ने खुद को नागरिक सुरक्षा क़र का सदस्य बताने वाले सत्य प्रकाश सिंह व विवेक को पीट दिया। लखनऊ, गाजियाबाद व अन्य कईं जिलों में नेट बंद इससे पहले गुरुवार को राज्य की राजधानी लखनऊ के अलावा संभल और अलीगढ़ में जिस तरह से प्रदर्शनकारियों ने हिंसा का रास्ता चुना और उसके बाद अब सरकार के साथ ही प्रशासन भी सतर्क है। एहतियातन गुरुवार से ही लखनऊ के अलावा गाजियाबाद व अन्य कईं जिलों में प्रशासन ने इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है और यह रोक शनिवार तक जारी रहेगी। वहीं दूसरी तरफ संभल में हुई भीषण हिंसा के बाद सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आज जुम्मे की नमाज के बाद किसी तरह की आशांति ना फैले इसके लिए पुलिस सतर्क है। संभल में हुई हिंसा के बाद पुलिस ने सपा नेता के अलावा 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मालवांचल

[ View All ]

डोडाचूरा तस्कर को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02 लाख रूपये अर्थदण्ड।

नीमच केंट को मिली सफलता , बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त।

नीमच के जवाद में चिन्हित जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरण के अंतर्गत 06 वर्ष के बालक का अपहरण करने वाले आरोपी को 05 वर्ष का सश्रम कारावास।

मारपीट कर नाक तोड़ने वाले ठेकेदार को 06 माह का सश्रम कारावास।

महिला एवं बाल विकास तथा नीमच की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया को भेट की आई.ई.सी.कीट भेट

जिला प्रशासन द्वारा शासकीय जमीनों के संरक्षण की नीमच में बड़ी कार्यवाही , लगभग 38 करोड़ के बाजार मूल्‍य की 4.9 हेक्‍टेयर जमीन को करवाया अतिक्रमण मुक्‍त !

कलेक्‍टर श्री चंद्रा की अध्‍यक्षता में जिला रोगी कल्‍याण समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

आर्टिफिशियल इन्‍टलीजेंस (ए.आई.) की मदद से छात्र हो रहे है आत्‍मनिर्भर - श्री सखलेचा

विडियो

[ View All ]