Follow Us

  • Home
  • /
  • राजनीती
  • /
  • नागरिकता संशोधन कानून समर्थन में , अब करणी सेना भी मैदान में, 22 दिसंबर को दिल्‍ली कूच की तैयारी

नागरिकता संशोधन कानून समर्थन में , अब करणी सेना भी मैदान में, 22 दिसंबर को दिल्‍ली कूच की तैयारी

राजस्‍थान के ख्‍यात क्षत्रिय संगठन राजपूत करणी सेना इस बात की घोषणा की है। संडे को सेना की दिल्‍ली पहुंचने की तैयारी है। मल्‍टीमीडिया डेस्‍क। CAA यानी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर इन दिनों पूरे देश में गहमागहमी है। विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। इस बीच नई खबर सुनने में आ रही है कि करणी सेना भी अब इस मैदान में उतरने वाली है। ऐसे में यह जानना स्‍वाभाविक जिज्ञासा हो सकता है कि करणी सेना CAA के विरोध में उतर रही है या समर्थन में। आपको बता दें, करणी सेना इसके समर्थन में उतर रही है। राजपूत करणी सेना ने इस कानून को देश के हित का कानून बताया है। राजस्‍थान के ख्‍यात क्षत्रिय संगठन राजपूत करणी सेना इस बात की घोषणा की है। सेना के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष महिपाल सिंह मकराणा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी सूचना भी दी है और सबसे आहवान किया है कि वे नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में सामने आएं। समय है सरकार के समर्थन का महिपाल सिंह मकराणा ने अपनी पोस्‍ट में लिखा है कि अब केंद्र सरकार को समर्थन देने का समय आ गया है। क्‍या आप इससे राजी हैं। 22 दिसंबर को केंद्र सरकार के समर्थन में दिल्‍ली कूच करने के लिए तैयार हो जाओ। राष्‍ट्र की भक्ति ही सर्वोपरि है। CAA के समर्थन में रैली एवं पैदल मार्च की तैयारी यानी तय है कि करणी सेना 22 दिसंबर रविवार को राजधानी दिल्‍ली जाने वाली है। यह सेना वहां पर सीएए के समर्थन में रैली एवं पैदल मार्च की तैयारी कर रही है। कुछ समय पहले करणी सेना ने NRC के मसले पर भी कहा था कि बांग्‍लादेश से आए घुसपैठियों के संबंध में निर्णय होना चाहिये।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]