Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • जिला पंचायत सीईओ भव्‍या मित्‍तल द्वारा कन्‍या छात्रावास रतनगढ का आ‍कस्मिक निरीक्षण।

जिला पंचायत सीईओ भव्‍या मित्‍तल द्वारा कन्‍या छात्रावास रतनगढ का आ‍कस्मिक निरीक्षण।

जिला पंचायत सीईओ भव्‍या मित्‍तल ने शुक्रवार को आदिवासी सीनियर कन्‍या छात्रावास रतनगढ का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्‍होने छात्रावास में अययनरत छात्राओं से छात्रावास में मिलने वाली आवश्‍यक सुविधाओं ओर अघ्‍ययन के लिये उपलब्‍ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा छात्रावास के सभी कक्षो का निरीक्षण किया और पर्याप्‍त साफ सफाई नियमित रूप से करने के निर्देश दिये। सुश्री मित्‍तल ने छात्राओं के भोजन के लिये उपलब्‍ध किचन एवं स्‍टोर रूम में उपलब्‍ध सामग्री का निरीक्षण किया तथा छात्राओं के लिये सुबह के खाने के साथ ही दोपहर के लिये लंच बाक्‍स दिये जाने के निर्देश दिए। उन्‍होने छात्रावास में अध्‍ययनरत छात्राओं को छात्रावास मे उपलब्‍ध कम्‍प्‍युटर के लिये इंटरनेट कनेक्‍शन प्रदान करवाने तथा जिले के सभी छात्रावासों में इंटरनेट के लिये डॉगल क्रय करने के भी निर्देश दिये।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]