Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • इंदौर को हराकर नीमच बना विजेता , जूनियर हाॅकी में नीमच को गोल्ड।

इंदौर को हराकर नीमच बना विजेता , जूनियर हाॅकी में नीमच को गोल्ड।

नीमच । हाॅकी मध्य भारत की 5वीं जूनियर पुरूष हाॅकी प्रतियोगिता 27 से 30 दिसम्बर तक इंदौर में आयोजित की गई । सचिव इम्तियाज खान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 15 जिलों की टीमों ने भाग लिया । नीमच की टीम ने पहला मैच गुना 3-0 से जीता नीमच ने क्वार्टर फायनल में ग्वालियर को 3-2 से एवं सेमीफाइनल में उज्जैन को 4-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया । फाइनल में नीमच का मुकाबला इंदौर से हुआ जो बहुत ही कश्मकश भरा रहा । मध्यान्तर तक नीमच 2 गोल से आगे रही परन्तु इंदौर ने यह 2 गोल मध्यान्तर के बाद करके मैच को बराबरी लाकर खड़ा कर दिया उसके बाद पेनाल्टी स्ट्रोक का सहारा लिया गया जिसमें नीमच ने 4 गोल मार और इंदौर 2 गोल ही कर पाई । नीमच ने 6-4 से मैच जीतकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया । इंदौर को रजत पदक से संतोष करना पड़ा । तृतीय स्थान के लिये मंदसौर एवं उज्जैन के मध्य मैच हुआ जिसमें मंदसौर ने उज्जैन को 3-0 से पराजित कर कास्य पदक प्राप्त किया । हाॅकी संघ जिला ध्यक्ष जितेन्द्र गोयल ने पूरी टीम व कोच अजहर, बाबूराम क्षेत्री को बधाई दी और सभी टीम के खिलाड़ियों को ट्रेकशुट प्रदान करने की घोषणा की ।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]