Follow Us

  • Home
  • /
  • राजनीती
  • /
  • केजरीवाल बोले-काम किया हो तो वोट देना, BJP ने कहा- बहाने नहीं चलेंगे

केजरीवाल बोले-काम किया हो तो वोट देना, BJP ने कहा- बहाने नहीं चलेंगे

नई दिल्‍ली चुनाव आयोग ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव का औपचारिक शंखनाद कर दिया। आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, सभी 70 सीटों पर एक ही दिन 8 फरवरी को मतदान होंगे और परिणाम 11 फरवरी को आएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि चुनाव की अधिसूचना 14 जनवरी को जारी की जाएगी और 24 जनवरी तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। आयोग के मुताबिक, चुनाव आदर्श आचार संहिता आज से ही लागू हो गई है। इसलिए एक फरवरी को आने वाले केंद्रीय आम बजट में दिल्ली केंद्रित कोई भी योजना घोषित नहीं करने के निर्देश दिए हैं। अरोड़ा ने सवालों के जवाब में इसे स्पष्ट करते हुए कहा, 'यह मुद्दा 2017 चुनाव के वक्त भी आया था। आयोग ने निर्देश दिया था कि निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनावी राज्यों से संबंधित किसी भी तरह की योजनाएं घोषित नहीं की जाए।" मालूम हो कि 2017 में उप्र, गोवा, पंजाब और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव कराए गए थे। 1.46 करोड़ से अधिक मतदाता दिल्ली में 1.46 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। इनमें से 66.35 लाख महिलाएं हैं। इस चुनाव में मुख्य रूप से सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और विपक्षी भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला होगा। शहर की 2689 जगहों पर 13,750 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल नीत आप ने 67 सीटें जीतकर अभूतपूर्व जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा को सिर्फ तीन सीटों पर संतोष करना पड़ा था। चुनाव में काम की तुलना करेंगे लोग मैं दिल्ली के लोगों से अपील करता हूं कि अगर हमने काम किया तो हमें वोट देना। दिल्ली के इतिहास में पहली बार होगा कि लोग काम की तुलना करेंगे। हम गाली-गलौच की राजनीति नहीं करेंगे। हम काम के आधार पर सकारात्मक तरीके से वोट मांगेंगे। -अरविंद केजरीवाल, आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री झूठ या खोखली बातों पर नहीं लड़े जाएंगे चुनाव केजरीवाल जी, अब बहानेबाजी नहीं चलेगी, आप पूरी तरह से बेनकाब हो चुके हैं। दिल्ली में काम के आधार पर चुनाव लड़ा जाएगा, न कि झूठ या खोखली बातों पर। दिल्ली की जनता भाजपा को सत्ता में लाने का मन पूरी तरह से बना चुकी है। दिल्ली में अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। -प्रकाश जावड़ेकर, केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता आएगा, मंगल होगा यह बहुत खुशी की बात है कि दिल्ली चुनाव का परिणाम मंगलवार को आ रहा है और इस दिन से हम सभी का गहरा नाता है। भाजपा आमजन का मंगल करने के लिए ही जानी जाती है। इसलिए प्रकृति भी हमें सकारात्मक संकेत दे रही है। -मनोज तिवारी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]