Follow Us

ढीमरखेडा जनपद की 74 पंचायतों में आरक्षण

अभिलाषा कटनी@ उमरियापान। जनपद पंचायत ढीमरखेडा में एसडीएम सपना त्रिपाठी की उपस्थिती में जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 74 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत राज अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए। एसडीएम के निर्देश पर आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हुई और लॉटरी के माध्यम से सभी 74 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों का आरक्षण किया गया। हासिल जानकारी अनुसार ग्रामपंचायत बिचुआ, ढीमरखेडा, मंगेली,घाना,कोठी, सागौना,गूडा व ग्रामपंचायत बरही को अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। इसी कडी में ग्रामपंचायत कचनारी, पाली, खंदवारा, दादर सिहुंडी, बम्हनी, भटगवां, पिपरियासहलावन, मढाना, धरवारा, भूला,कनौजा, आमाझाल, देवरी मारवाड़ी, अतरिया, कटारिया, भमका, सैलारपुर, खमतरा, टोला, पोड़ीखुर्द, बरेलीबार, महनेर, पचपेढी एवं ग्रामपंचायत गौरा को अनुसूचित जनजाति वर्ग के आरक्षित हुई है। वहीं ग्रामपंचायत पौनिया, महगवां, गोपालपुर, पिन्डरई, झिन्नापिपरिया, घुघरा, इमलिया, सिमरिया, सिलौडी, इटौली, बरेलीरामपुर, मुरवारी, देवरीपाठक, बरौदा, पडरभटा, देवरीबिछिया एवं ग्रामपंचायत जिर्री पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित की गई। इसी कडी में ग्रामपंचायत सनकुई, ठिर्री, बांध, खम्हरिया, घुघरी, देवरी मंगेला, पिपरियाशुक्ल, हल्का, नेगई, सरसवाही, दशरमन, पोंडीकला, परसेल, हरदी, उमरियापान, पहरूआ, लालपुर, बरहटा,अन्तवेद, कछारगाव छोटा एवं ग्रामपंचायत खाम्हा को अनारक्षित घोषित किया गया है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]