Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • 25 फरवरी को ट्रंप रात 10 बजे हो जाएंगे अमेरिका रवाना, नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर पीएम मोदी और राष्ट्रपति से मुलाकात

25 फरवरी को ट्रंप रात 10 बजे हो जाएंगे अमेरिका रवाना, नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर पीएम मोदी और राष्ट्रपति से मुलाकात

ट्रंप और उनकी पत्नी का राष्ट्रपति भवन में रस्मी स्वागत 25 फरवरी, सुबह 10 बजे नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में किया जाएगा। भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा। इस दौरान भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी भी उपस्थित रहेंगे। इसके बाद सुबह 10.45 बजे ट्रंप और मेलानिया राष्ट्रपति भवन से सीधा राजघाट जाएंगे और महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। सुबह 11.30 बजे नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। इस दौरान कई मुद्दों पर दोनों देश सहमति बनाने की कोशिश करेंगे। विदेश सचिव के मुताबिक, वार्ता समग्र होगी और इसमें रक्षा, सुरक्षा, आतंकवाद से लड़ाई, व्यापार, ऊर्जा, लोगों से लोगों के बीच संपर्क और अन्य द्विपक्षीय मामलों सहित हमारी रणनीतिक भागीदारी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद दोनों दिग्गज नेता साझा बयान जारी करेंगे। मेलानिया ट्रंप दिल्ली स्थित सरकारी स्कूल के हैप्पीनेस क्लास का दौरा भी करेंगी और बच्चों से मुलाकात करेंगी। इस कार्यक्रम के लिए पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री- शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया का नाम लिस्ट में था, जिसे हटा दिया गया है। दोपहर तीन बजे अमेरिकी राष्ट्रपति यूएस दूतावास जाकर भारत के बड़े उद्योगपतियों से मुलाकात का करेंगे। शाम को करीब 7.25 बजे ट्रंप राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे। रात 8 बजे राष्ट्रपति भवन में ट्रंप और मेलानिया के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद रात 10 बजे दोनों लोग अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]