Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में पंचायत सचिव की सेवा समाप्त

कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में पंचायत सचिव की सेवा समाप्त

लापरवाही बरतने के आरोप में एक पंचायत सचिव की सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया। । कांग्रेस की कार्यवाहक जिलाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य मधु बंसल ने पूर्व में ग्राम पंचायत पालसोड़ा के तत्कालीन सचिव रामचंद्र सोलंकी की शिकायत की थी। उन पर अनियमितता बरतने के आरोप लगाए थे। साथ ही तथ्यात्मक मय प्रमाण के साथ शिकायत की थी। इस शिकायत को शुरुआती दौर में भाजपा के शासनकाल में दबा दिया गया था। लेकि न बाद में सत्ता परिवर्तन के साथ जांच का पिटारा खुला तो कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। जांच के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जिला पंचायत सीईओ और आईएएस अधिकारी भव्य मित्तल ने बताया पंचायत सचिव रामचंद्र सोलंकी की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई है। जनपद पंचायत नीमच की ग्राम पंचायत पालसोड़ा में कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतने, उदासीनता रखने और पंचायत रिकॉर्ड के संधारण में लापरवाही बरतने के आरोप सिद्ध होने पर यह कार्‌रवाई की गई। जनपद पंचायत जावद की ग्राम पंचायत जाट में भी उनके स्तर पर गड़बड़ी की बात सामने आई।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]