Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • नरोत्तम मिश्रा बोले, कमलनाथ सरकार अब कुछ ही दिन की पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह कांग्रेस का अंदरुनी मामला है और इस पर मैं कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा।

नरोत्तम मिश्रा बोले, कमलनाथ सरकार अब कुछ ही दिन की पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह कांग्रेस का अंदरुनी मामला है और इस पर मैं कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा।

भोपाल। मध्य प्रदेश में सियासी घमासान के बीच भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ सरकार अब कुछ ही दिन की है। मिश्रा से जब ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, सभी का भाजपा में स्वागत है, सिंधिया जी बड़े नेता है उनका भी स्वागत है। कांग्रेसी विधायकों को बेंगलुरु में होने की बात पर उन्होंने कहा कि 'दुश्मनों के तीर खा कर दोस्तों के शहर में, उनको किस-किस ने मारा ये कहानी फिर कभी।' उन्होंने यह भी कहा कि कमलनाथ सरकार गिर जाएगी, क्योंकि यह किसान विरोधी और युवा विरोधी है। शिवराज सिंह बोले, हमारा सरकार गिराने में कोई दिलचस्पी नहीं मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह कांग्रेस का अंदरुनी मामला है और इस पर मैं कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा। हम पहले ही दिन से कह रहे हैं कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिराने में हमें कोई दिलचस्पी नहीं है। शिवराज सिंह चौहान ने स्व. माधवराव सिंधिया को उनकी जयंती पर नमन किया है। मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी सुबह से समर्थकों के साथ जमकर होली खेलते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि हमारा इरादा सरकार गिराने का नहीं है, यह कांग्रेस सरकार के अंदर की कलह है। गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गृहमंत्री अमित शाह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे। उधर इस खबर के बाद कांग्रेस में खलबली मची हुई है कि लेकिन कांग्रेस नेता बार-बार एक ही बात कह रहे हैं कि यह भाजपा की साजिश है। कमलनाथ सरकार पर कोई संकट नहीं है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]