Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए पीएम मोदी ने एक बार फिर जनता से सावधानी बरतने की अपील की है।

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए पीएम मोदी ने एक बार फिर जनता से सावधानी बरतने की अपील की है।

कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर लोगों से सावधानी बरतने और न घबराने की अपील की है। पीएम मोदी ने लोगों से कहा है कि वह घबराएं नहीं और सावधानी बरतना न भूलें। पीएम मोदी ने साथ ही यह भी कहा कि घर पर ही रहना महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि जिस शहर/कस्बे में आप रहते हैं वहां से बेवजह यात्रा न करें। यह आपके और दूसरों के लिए भी सही नहीं रहेगा। वतर्मान हालातों में उठाया गया हर छोटा कदम बड़ा असर छोड़कर जाएगा। बता दें कि इसके पूर्व 19 मार्च को भी पीएम मोदी ने जनता से सावधानी बरतने और किसी भी तरह से न घबराने की अपील की थी। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू देश में कोरोना संक्रमण के खतरे को रोकने के लिए पीएम मोदी ने देशवासियों से 22 मार्च यानी रविवार को जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील की है। इसके तहत सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक सभी लोगों से अपने घरों में ही रहने की अपील की गई है। बेहद जरूरी होने की सूरत में ही घरों से बाहर निकलने के लिए कहा गया है। इसके पीछे सरकार का मकसद कोरोना वायरस की चेन तोड़ने का है आवश्यक सेवाएं ही रहें चालू पीएम मोदी ने अपने उद्बोधन के दौरान लोगों से अपील की थी कि 22 मार्च रविवार को सिर्फ आवश्यक सेवाओं के कर्मचारी ही अपने काम के लिए निकले। इसके साथ ही उन्होंने शाम 5 बजे सभी लोगों से अपने घर के दरवाजे पर आकर ताली या थाली बजाकर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने वाले लोगों की हौसला अफजाई करने और उनके मुश्किल काम के लिए सम्मानित करने की भी अपील की थी।

मालवांचल

[ View All ]

डोडाचूरा तस्कर को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02 लाख रूपये अर्थदण्ड।

नीमच केंट को मिली सफलता , बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त।

नीमच के जवाद में चिन्हित जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरण के अंतर्गत 06 वर्ष के बालक का अपहरण करने वाले आरोपी को 05 वर्ष का सश्रम कारावास।

मारपीट कर नाक तोड़ने वाले ठेकेदार को 06 माह का सश्रम कारावास।

महिला एवं बाल विकास तथा नीमच की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया को भेट की आई.ई.सी.कीट भेट

जिला प्रशासन द्वारा शासकीय जमीनों के संरक्षण की नीमच में बड़ी कार्यवाही , लगभग 38 करोड़ के बाजार मूल्‍य की 4.9 हेक्‍टेयर जमीन को करवाया अतिक्रमण मुक्‍त !

कलेक्‍टर श्री चंद्रा की अध्‍यक्षता में जिला रोगी कल्‍याण समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

आर्टिफिशियल इन्‍टलीजेंस (ए.आई.) की मदद से छात्र हो रहे है आत्‍मनिर्भर - श्री सखलेचा

विडियो

[ View All ]