Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • अपनी गुल्‍लक में जमा राशि कोरोना पीडितों के उपचार के लिए देने पर कलेक्‍टर वं एस पी ने खेडली पहुचंकर छात्र केशव एवं देवराज का किया सम्‍मान,दोनो छात्रों को नि:शुल्‍क साईकिल वितरित

अपनी गुल्‍लक में जमा राशि कोरोना पीडितों के उपचार के लिए देने पर कलेक्‍टर वं एस पी ने खेडली पहुचंकर छात्र केशव एवं देवराज का किया सम्‍मान,दोनो छात्रों को नि:शुल्‍क साईकिल वितरित

नीमच 30 मार्च , प्रदेश के मुख्‍यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा रविवार को फेस बुक लाईव में नीमच जिले के गॉव खेडली के दो छात्रों केशवसिंह व देवराज द्वारा अपनी गुल्‍लक में जमा राशि कोरोना पीडितों के उपचार के लिए देने की सराहना की गई और ऐसे अनुकरणीय कार्य के लिए इन बचचों को सम्‍मानित करने के निर्देश भी दिए थे। इसी क्रम में कलेक्‍टर श्री जितेन्‍द्रसिंह राजे एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय ने सोमवार को मनासा क्षैत्र के गॉव खेडली के स्‍कूल में पहुचंकर अनुकरणीय कार्य करने वाले छात्र केशवसिंह एवं छात्र देवराज का पुष्‍पहार हार पहनाकर स्‍वागत किया और सम्‍मान स्‍वरूप दोनों छात्रों को नि:शुल्‍क साईकिलें भी प्रदान की । कलेक्‍टर श्री राजे ने सभी से आपदा की इस घडी में अधिकाधिक सहयोग का आव्‍हान करते हुए कहा, कि वे इन छात्रों से प्रेरणा लें। उल्‍लेखनीय है, कि छात्र केशवसिंह एवं छात्र देवराज ने अपनी गुल्‍लक में जमा पॉच हजार रूपये की राशि गत दिनों पुलिस चौकी कंजार्डा पहुंचकर पुलिस को कोरोना संक्रमण पीडितों के उपचार के लिए भेंट की गई थी। शारदा विधा निकेतन स्‍कूल भाटखेडी व डीकेन तथा सरदार पटेल सकूल भाटखेडी द्वारा भी कोरोना प्रभावितों की मदद के लिए कलेक्‍टर श्री जितेन्‍द्र सिंह राजे को कुल 31 हजार रूपये की सहयोग राशि भेंट की गई है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]