Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • COVID-19 का शिकार हुए ब्रिटिश पीएम Boris Johnson आईसीयू में भर्ती , भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Boris Johnson के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

COVID-19 का शिकार हुए ब्रिटिश पीएम Boris Johnson आईसीयू में भर्ती , भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Boris Johnson के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

COVID-19 यानी कोरोना वायरस से जूझने वाले देशों में ब्रिटेन में शामिल है। यहां के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। Boris Johnson को लेकर ताजा खबर यह है कि हालत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। उन्हें 10 दिन पहले COVID-19 पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद वह आइसोलेशन में चले गए थे। लेकिन इसके बावजूद उनमें बीमारी के लक्षण दिखाई देने बंद नहीं हुए, जिसके बाद पहले अस्पताल और अब आईसीयू में भर्ती कराने का निर्णय लिया गया। Boris Johnson ने सोमवार को अस्पताल से भेजे संदेश में कहा कि वह पूरी तरह से ठीक हैं। वह लगातार अपने मंत्रियों के संपर्क में हैं और देश के हालात पर नजर रखे हुए हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री Boris Johnson के सरकारी कार्यालय 10 डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने कहा, डॉक्टरों की सलाह पर रविवार रात प्रधानमंत्री Boris Johnson को टेस्ट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह एहतियाती कदम है क्योंकि दस दिनों के बाद भी उनमें कोरोना के लक्षण दिखाई पड़ रहे हैं। ट्रम्प ने जॉनसन के जल्द ठीक होने की कामना की: इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने Boris Johnson के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। रविवार को व्हाइट हाउस में ट्रम्प ने कहा, अमेरिका के सभी लोगों ने Boris Johnson के अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की है। वह मेरे अच्छे दोस्त हैं। इसके साथ ही वह सच्जन और महान नेता हैं। पीएम मोदी ने भी भेजा यह संदेश: वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Boris Johnson के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया है, 'प्रधानमंत्री जॉनशन, आशा है आप जल्द स्वस्थ होकर अस्पताल से बाहर आएंगे।'

मालवांचल

[ View All ]

कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ढीमरखेड़ा महिला बाल विकास भव्य कार्यक्रम आयोजित।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @कार्यवेक्षक सम्मेलन एवं होली मिलन 14 मार्च को।

7 किलो अफीम तस्कर को 11 वर्ष का सश्रम कारावास।

जवाद एनडीपीएस विशेष न्यायालय ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को 31-31 वर्ष के सख्त कैद की सजा सुनाई।

कुल्हाड़ी से मारपीट करने वाले चार आरोपीगण 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास।

घातक हमला कर ऊंगली तोड़ने वाले 3 आरोपीयों को 06-06 माह के कारावास से दंडित किया।

डोडाचूरा तस्कर को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02 लाख रूपये अर्थदण्ड।

नीमच केंट को मिली सफलता , बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त।

विडियो

[ View All ]