Follow Us

  • Home
  • /
  • राजनीती
  • /
  • शादी पर लॉकडाउन का साया, नई तिथि को लेकर संशय बरकरार

शादी पर लॉकडाउन का साया, नई तिथि को लेकर संशय बरकरार

खैरागढ़, राजनांदगांव । कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम और बचाव को लेकर 21 दिनो के लॉकडाउन से शहर में एक दर्जन से ज्यादा शादी कार्यक्रम प्रभावित हुआ है। शादियां अब अटक गई है। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के बाद भी कोरोना वायरस के संक्रमण का व्यापक असर की आशंका को देखते हुए पूरे देश में पीएम ने लॉकडाउन की घोषणा की है। इस स्थिति में 24 मार्च से 14 अप्रैल तक होने वाले शादी ब्याह के कार्यक्रम पर पूरी तरह रोक लग गई। पता चला है कि इन 21 दिनो के भीतर ही शहर में ही दर्जन भर शादियां होनी थी। जिसके लिए भवन सहित वाहन, हलवाई और डेकोरेशन वालो को अग्रिम भुगतान कर बुक कर लिया गया था, लॉकडाउन के चलते सभी शादियां फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। लाकडाऊन के चलते नई तिथि को लेकर संशय बना हुआ है और शादियों के स्थगित होने से वर वधू का परिवार मिल बैठकर नई तिथियां निकालने में जुटा है। लेकिन सबसे ज्यादा दुविधा शादियों मे बारात, पीला बारात और चौथिया के लिए बसों वाहनों को बुकिंग के दौरान दिए अग्रिम राशि का है। शादी सीजन के चलते शादी वाले घरों में महीने दो महीने पहले ही बसों सहित वाहनों की अग्रिम बुकिंग कर संचालकों को अग्रिम राशि दिया गया था। हालांकि प्रदेश में जनता कर्फ्यू के दिन 22 मार्च से बस परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया था।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]