Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • इंदौर में 117 पॉजिटिव और मिले, दिल्ली से आई रिपोर्ट, शहर में कुल 544 कोरोना मरीज

इंदौर में 117 पॉजिटिव और मिले, दिल्ली से आई रिपोर्ट, शहर में कुल 544 कोरोना मरीज

इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। दिल्ली से आई जांच रिपोर्ट के बाद शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 544 हो गई है। बुधवार सुबह स्वास्थ विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया कि दिल्ली भेजे गए सैम्पल में से 117 पॉजिटिव आए हैं। सीएमएचओ डॉ प्रवीण जड़िया ने इसकी पुष्टि की। मंगलवार रात तक शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 427 थी। वहीं मौत का आंकड़ा बढ़कर 37 पहुंच गया है। इसके पहले शहर में मंगलवार को 65 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। इंदौर की शहरी सीमाएं छोड़कर अब कोरोना वायरस ग्रामीण हिस्सों में भी तेजी से फैलने लगा है। मंगलवार को महू में 4 जमाती सहित 6 व सांवेर में एक मेडिकल संचालक के भी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। सांवरिया नगर के 49 वर्षीय पुरुष और सिद्धिपुरम के 56 वर्षीय मरीज की मौत भी हो गई। इस इलाके से एक ही परिवार के 10 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज की लैब में 558 सैंपल जांच के लिए पहुंचे। इनमें से 327 सैंपल इंदौर और 231 सैंपल अन्य जिलों से प्राप्त हुए। मेडिकल कॉलेज से जारी रिपोर्ट के अनुसार अहिल्या पलटन से एक ही घर के तीन सदस्य पॉजिटिव मिले। इसमें 54 और 84 साल की दो महिलाएं और 45 साल का पुरुष शामिल हैं। इसी घर से पहले भी पॉजिटिव मरीज मिले। इसी तरह सिकंदराबाद कॉलोनी से एक ही घर के 30 और 37 साल के दो सदस्य संक्रमित पाए गए। इसके अलावा आस्था टॉकीज के पास पाटनीपुरा, नारायण बाग से 2 मरीज, पाटनीपुरा से एक, कड़ाव घाट, समाजवाद नगर, ग्रीन पार्क कॉलोनी, पंचमूर्ति नगर, जनता क्वार्टर, लोकनायक नगर, चंदन नगर, एमजीएम बॉयज होस्टल, जवाहर मार्ग, मदीना नगर, भवानी नगर, सुदामा नगर, ग्रीन पार्क कॉलोनी, नेतराम का बगीचा, भोलाराम उस्ताद मार्ग, स्कीम नंबर 51 में दो सदस्य एक ही परिवार के संक्रमित मिले हैं। उदा पुरा में भी दो परिवारों के 4 मरीज सामने आए हैं। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में फिर दो डॉक्टर संक्रमित पाए गए। इसमें से एक एमवाय अस्पताल में पदस्थ हैं। जबकि एक चंदननगर इलाके में प्रायवेट प्रैक्टिस करते हैं। वहीं एमवाय अस्पताल में एक मेल और गोकुलदास अस्पताल की एक नर्स भी पॉजिटिव पाई गई। इनके संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू हुई है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]