Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • निर्मल मूंदडा रतनगढ@ रतनगढ़ में आवारा पागल कुत्तों की भरमार 2 दिन में 7 महिला पुरुषों को कुत्तो ने काटा जिला चिकित्सालय नीमच में भी नही है पिछले 4 माह से एंटी रेबीज का इंजेक्शन पीड़ितो ने की प्रशासन से मदद की गुहार !

निर्मल मूंदडा रतनगढ@ रतनगढ़ में आवारा पागल कुत्तों की भरमार 2 दिन में 7 महिला पुरुषों को कुत्तो ने काटा जिला चिकित्सालय नीमच में भी नही है पिछले 4 माह से एंटी रेबीज का इंजेक्शन पीड़ितो ने की प्रशासन से मदद की गुहार !

इन दिनों जहां एक तरफ पूरा देश प्रदेश कोरोना वायरस की भयंकर महामारी से त्रस्त है एवं सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मोदी जी के आह्वान पर महामारी को फैलने से रोकने के लिए दूसरी बार लॉक डाउन कर दिया गया है। एवं लोगों को अपने घरों पर ही रहने का सख्त निर्देश दिया जा रहा है एक तरफ जहा शासन प्रशासन के द्वारा भी लोगों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लाख दावे किए जा रहे हैं। लेकिन धरातल पर लोगों को आज भी काफी अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर में हर गली मोहल्ले एवं चौराहों पर आवारा कुत्तो की भरमार देखी जा सकती है। कोरोना जैसी भयंकर महामारी से आमजन वैसे ही बुरी तरह से त्रस्त एवं परेशान हैं ऐसे में पिछले 2 दिनों में रतनगढ़ नगर में लगभग सात आठ महिला पुरुष एवं बच्चों को आवारा पागल कुत्तों ने काट लिया नगर परिषद द्वारा जानकारी मिलते ही इन पागल कुत्तों को तुरंत मार भी दिया गया लेकिन आमजन में अभी भी दहशत बनी हुई है जिसका कारण एंटी रेबीज इंजेक्शन का नही मिलना है।पीड़ितों के द्वारा प्रशासन से मदद की गुहार लगाई गई है विस्तृत जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनगढ पर जब पीड़ित मरीज पहुंचे तो वहां उपस्थित चिकित्सक हर्षित अग्रवाल ने बताया कि यहां पर एंटी रेबीज का इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है इसके पश्चात ब्लाक मेडिकल ऑफिसर राजेश मीणा डिकेन से संपर्क करने पर वहां पर भी इंजेक्शन की अनुपलब्धता बताई गई। सुबह से दोपहर तक पीड़ित श्रीमती राजलदेवी- सत्यनारायण अग्रवाल, श्रीमती अनीता किशनचंद कारपेंटर, सत्यनारायण अग्रवाल, श्रीमती मुन्नीबाई श्यामलाल सैन सहित अन्य पीड़ितो को नगर के सभी मेडिकल स्टोर पर इधर उधर भटकते रहने के बाद भी कहीं से भी पैसे खर्च करने के बाद भी इंजेक्शन नहीं मिल सका स्थानीय मेडिकल स्टोर के संचालकों के अनुसार एंटी रेबीज का इंजेक्शन सभी शासकीय अस्पतालों में निशुल्क उपलब्ध होने के कारण एवं इसकी कीमत लगभग 400₹ होने से हमसे कोई नहीं ले जाता इसलिए हमने रखना बंद कर दिया है। इस संदर्भ में पीड़ित महिला पुरुष नायब तहसीलदार एम.एस.डांगी के पास पहुंचे एवं परमिशन लेकर राजस्थान के जावदा से इंजेक्शन खरीदकर लाकर लगवाया। ज्ञात रहे कि पागल कुत्ते के काटने से पीड़ित प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति को 5 इंजेक्शन लगाने पड़ते हैं क्या शासन प्रशासन इस ओर ध्यान देगा या यूं ही इनके हाल पर छोड़ देगा जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों से हुई चर्चा से लगता नहीं है कि इन सभी पीड़ितों के लिए एंटी रेबीज के इंजेक्शन की व्यवस्था हो पाएगी अब देखना यह है कि क्या जिला प्रशासन, एवं जिले के जनप्रतिनिधि इस समस्या के समाधान की दिशा में कोई प्रभावी कदम उठाएगें। मेरे पूर्व के प्रभारी द्वारा नवंबर माह से ही 5 हजार इंजेक्शन की डिमांड की थी लेकिन केवल 200 के करीबन ही आए थे उसके बाद भी कई बार डिमांड जानकारी भेज दी है पर नीमच, मंदसौर सहित आसपास के जिलों में भी नहीं है। आगे से आते ही हम सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध करा देंगे डॉ.संगीता भारती सीएचएमओ जिला चिकित्सालय नीमच

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]