Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • विमुक्त जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गोड़ ने पुलिस थाना रतनगढ़ में बांटे सेनेटाइजर और मास्क।

विमुक्त जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गोड़ ने पुलिस थाना रतनगढ़ में बांटे सेनेटाइजर और मास्क।

दिन-रात 24 घंटे देश भक्ति जनसेवा की भावना को आत्मसात करते हुए जबसे कोरोना वायरस वैश्विक महामारी का प्रकोप देश प्रदेश में फैला है तब से लेकर आज तक आमजन में पुलिस की नकारात्मक छवि को बदलते हुए पुलिस विभाग एवं ग्राम रक्षा व नगर सुरक्षा समिति के सदस्य 24 घंटे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हर गली मोहल्ले चौराहों सहित आस-पड़ोस के राज्यों की सीमाओं पर अपनी जान की परवाह ना करते हुए मुस्तैदी से डटे हुए हैं अपने घर परिवार रिश्तेदारो की चिंता छोड़ कर केवल और केवल हमारी सुरक्षा के लिए जिस बहादुरी के साथ यह जवान सेवा एवं सुरक्षा के लिए लगे हुए हैं उसके लिए इनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। विमुक्त जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरसिंह गौड़ ने जावद विधानसभा के समस्त पुलिस थाना एवं पुलिस चौकियों में अपनी सेवाएं दे रहे पुलिस के आला अधिकारियों जवानों सहित निस्वार्थ भाव से सेवा दे रहे नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेनीटाइजर एवं मास्क वितरण करने का संकल्प लिया एवं पुलिस थाना सिंगोली, सरवानिया महाराज पुलिस चौकी पर सेनेटाइजर व मास्क वितरण कर दिया है इसी कड़ी में आज नरसिंह गौड़ एवं युवा पत्रकार आशीष बैरागी मोरवन, संगठन के जिला मिडिया प्रभारी नितेश दायमा व साथियों के साथ रतनगढ पहुंचे जहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करते हुए थाना प्रभारी संदीपसिंह तोमर को पुलिस विभाग के सभी जवानो एवं ग्राम व नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों व उपस्थित पत्रकारों के लिये सैनेटाइजर की बोतले एवं मास्क के पैकेट दिये इस अवसर पर नायब तहसीलदार महेंद्रसिंह डांगी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन कुमार फुलफकीर, पत्रकार निर्मल मूंदड़ा, शिवनंदन छिपा, अनिल सोडानी, शत्रुघ्न भाटी व बड़ी संख्या में पुलिस जवानों सहित ग्राम व नगर सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]